खगड़िया में भरतखंड ओपी क्षेत्र अंतर्गत जमालपुर- भरतखंड 14 नंबर स्थित गैस एजेंसी के पास सोमवार की दोपहर ऑटो और ट्रैक्टर की आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसे में ऑटो सवार दो लोगों की मौत हो गयी जबकि अन्य चार घायल हो गए।

मृतकों में भागलपुर जिले के थाना बिहपुर स्थित मड़वा निवासी मुन्नी मंडल के 45 वर्षीय बेटा अरुण मंडल और शंकर मंडल की 42 वर्षीय पत्नी मीरा देवी शामिल हैं। रिश्ते में दोनों चाचा भतीजी बताई गई है।

घायलों में मड़वा निवासी व मृतक अरुण मंडल की बेटी अनुपम कुमारी, परबत्ता कबेला निवासी नंदू मंडल की 35 वर्षीया पत्नी टुनो देवी, महतु मंडल का बेटा नवीन मंडल व पंकज कुमार शामिल हैं।

भरतखंड ओपी प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि घायलों का इलाज कराया जा रहा है। इधर घटना ले विरोध में ग्रामीण सड़क पर उतरकर हंगामा करने लगे। बताया गया कि कबेला में एक शादी समारोह से ये लोग रिज़र्व ऑटो से मड़वा जा रहे थे इसी दौरान यह हादसा हुआ।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *