भागलपुर। होली के दिन पिता से फोन पर पुत्र ने रुपए मांगे। पुत्र ने कहा कि होली पर्व मनाने के लिए रुपये चाहिए। इस पर पिता ने बड़े ही कहा कि बेटा आज तो रुपया नहीं है। बैंक भी बंद है। एक-दो दिन में रुपया दे देंगे। कहा जा रहा है कि इसके बाद पुत्र को गुस्‍सा आ गया। गुस्‍से में उसने पिस्‍टल निकाली और अपनी छाती पर खुद से गोली चला ली। गोली लगने के साथ ही घटनास्‍थल पर ही उसकी मौत हो गई। पिता इस समय लखीसराय में हैं।

मृतक गोलू यादव (उम्र 22 वर्ष) सबौर के इंग्लिश गांव के पास एनएच 80 के बगल में झुग्गी झोपड़ी में रह रहा था। वह आपने ननिहाल में ही रहता था, उसका ननिहाल यही इंग्लिश में ही है। पिता गणेश यादव कृषि विभाग में गार्ड के पद पर लखीसराय में कार्यरत हैं।

मृतक गोलू का पहले से अपराधिक इतिहास रहा है। हाल में एक वर्ष जेल काट कर आया था। गोराडीह के ट्रक लूट कांड सहित कई चोरी और लूट में वह आरोपित था। अभी भी उसके उपर कई मामले दर्ज हैं।

घटना की सूचना मिलते ही घटनास्थल पर सबौर पुलिस दलबल के साथ आईएफएसएल टीम के साथ पहुंची। पुलिस को मौके पर से देसी पिस्टल बरामद किया। आईएफएसएल टीम को बारूद का सुगंध मिला। गोली छाती से सटाकर मारी थी।

वहां मौजूद लोग और स्‍वजनों ने कहा कि गोलू ने खुद अपने से गोली मारकर जान दे दी है। यह आत्‍महत्‍या है। बहरहाल घटना सुनते ही क्षेत्र में खलबली मच गई।

मौके पर आईएफएसएल टीम के साथ सबौर थाना के प्रशिक्षु एसआई रीना, नंदिनी और कृष्ण कन्हैया दल बल के साथ मौजूद थे। शव की जांच कर पोस्टमार्टम हेतु भेजने की तैयारी की जा रही है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *