भागलपुर : रेलवे ने यात्रियों से अवैध तरीके से होने वाली वसूली को रोकने के लिए नया तरीका अपनाया है। अब टे्रन में कोई टीटीई यात्रियों से बर्थ के बदले पैसे का डिमांड करता है तो सीधे उडऩ दस्ता पकड़ लेगा। चलती ट्रेन में टीटीई पर नजर रखने के लिए रेलवे ने विजिलेंस, वाणिज्य विभाग के निरीक्षक और आरपीएफ की एक टीम का गठन किया है। यह टीम देश के सभी जोन और मंडल स्तर पर काम करेगी।

रेलवे अधिकारी ने बताया कि अक्सर सफर के दौरान यात्री सीट के एवज में टीटीई से अवैध वसूली की शिकायत मिलती है। इसे देखते हुए रेलवे ने स्लीपर और वातानुकूलित श्रेणी के परेशान यात्रियों की मदद तथा अवैध ढंग से अनियमित वसूली करने वाले कर्मचारियों पर लगाम कसने के लिए रेलवे ने टिकट चेकिंग कर्मचारियों पर पैनी नजर रखने का फैसला किया है। इसमें सतर्कता विभाग, रेल सुरक्षा बल और वाणिच्य विभाग के निरीक्षकों को लगाया गया है।

यात्रियों से टीम लेगी फीडबैक

सफर के दौरान टीम स्लीपर श्रेणी में यात्रा कर रहे लोगों से पूछताछ करेंगे कि इस श्रेणी में यात्रा करने के लिए कहीं टिकट चेकिंग कर्मचारियों को किसी प्रकार का अतिरिक्त या अवैध भुगतान तो नहीं किया है। इस पर दोषी पाए गए टिकट चेकिंग कर्मचारियों को दंडित किया जाएगा। रेलवे की नियमवाली के अनुसार संबंधित टीटीई पर निलंबन और सेवा से निष्कासन भी किया जा सकता है।

पैसे की हो मांग तो करें 155210 पर शिकायत

रेलवे ने हर काम को पूरी तरह पारदर्शी बनाने के लिए नया नंबर जारी किया है। अगर रेलकर्मी किसी काम के लिए नाजायज तरीके से पैसे की मांग करते हैं तो तत्काल इसकी सूचना इस नंबर (155210) पर रेलवे की सतर्कता विभाग को दें। यात्रियों से प्राप्त शिकायत पर तत्काल निरोधात्मक कार्रवाई की जाएगी।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *