स्टेशन चाैक स्थित प्राचीन शनि मंदिर में हरियाली अमावस्या पर गुरुवार काे भगवान शनिदेव की जन्माेत्सव धूमधाम से मनार्इ गर्इ। इस अवसर पर अाकर्षक ढंग से मंदिर काे फूलाें से सजाया गया। सुबह में शनिदेव की पूजा-अर्चना, शनि चालीसा पाठ, नारंगी, सेव, काजू, किशमिश, अनार, पेड़ा, मिठार्इ सहित छप्पन भाेग लगाए गए अाैर भजन-कीर्तन किया गया।
मंदिर के पुजारी परमेश्वरानंद उर्फ काला बाबा ने बताया कि सुबह से ही भक्ताें की भीड़ रही। शाम में 108 सरसाें तेल के दीपक जलाए गए। उन्हाेंने बताया कि शनिदेव की सच्चे मन से पूजा करने पर मनाेकामनाएं पूर्ण हाेती है। इस माैके पर प्रकाश चन्द्र, धर्मेन्द्र वर्मा, संजय शर्मा, राकेश भगत सहित अन्य सैकड़ाें भक्त माैजूद थे।



