बिहार में कोरोना वायरस के रिकॉर्ड मामले सामने आ रहे हैं। राज्य के कई जिलों में संक्रमण का खतरा बढ़ता जा रहा है। इसी बीच भागलपुर से एक ऐसी घटना सामने आई है जिसने सभी को चौंका दिया है। दरअसल, जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल के एमसीएच वार्ड से रात के लगभग 12 बजे एक कोरोना पॉजिटिव महिला भागकर अपने घर चली गई।

अस्पताल में भर्ती महिला की तबीयत में थोड़ा सुधार हुआ। लगभग साढ़े चार बजे महिला अपनी बीमार मां के पास जाने की जिद करने लगी। घर जाने की जिद करते हुए महिला वार्ड के गेट पर पहुंच गई। चूंकि महिला पॉजिटिव थी इसलिए किसी भी गार्ड ने उसे रोकने की हिम्मत नहीं की। इसके बाद महिला सीधे अपने घर चली गई। मरीज को अस्पताल ने फरार घोषित कर दिया है।

प्रशासन की परेशानी अब यह पता लगाना है कि कोरोना पॉजिटिव महिला ने घर जाने के लिए किस वाहन का प्रयोग किया, उसका चालक कौन था और महिला रास्ते में कहां-कहां रुकी। इस जानकारी को जुटाने की अस्पताल कोशिश कर रहा है। महिला संक्रमित है और वो अपने संपर्क में आने वाले कई लोगों को संक्रमित कर सकती है।

इस मामले पर कोरोना नोडल पदाधिकारी डॉ हेमशंकर शर्मा ने कहा कि महिला को गंभीर हालत में अस्पताल लाया गया था। महिला के परिजनों ने जो मोबाइल नंबर दिया था, उस पर संपर्क करने की कोशिश की गई। अस्पताल अधीक्षक को मरीज के भागने की सूचना दे दी गई है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *