भागलपुर । आठ अप्रैल से गोड्डा से नई दिल्ली के बीच शुरू की जा रही हमसफर एक्सप्रेस में टिकटों की बुकिंग बुधवार से शुरू हो सकती है। हालांकि यह कितने बजे से होगी यह मंगलवार की शाम तक तय नहीं हुआ है। मालदा डिविजन के डीआरएम यतेन्द्र कुमार ने बताया कि नये स्टेशन से जुड़ने के कारण इसे पोर्टल पर जोड़ा जा रहा है। इसमें कई जानकारियां होती हैं।
Total Downloads: 182
उम्मीद है बुधवार की सुबह से आरक्षण शुरू की जा सकेगी। आठ अप्रैल को गोड्डा से चल रही साप्ताहिक एक्सप्रेस को रेलमंत्री द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना करने की सूचना है। लेकिन, वहां मालदा डिवीजन के कौन अधिकारी रहेंगे यह अभी तय नहीं है। डीआरएम ने कहा कि इस संबंध में मंगलवार शाम तक कोई अधिकारिक सूचना नहीं मिली है। उसके बाद ही तय हो सकेगा कि वह गोड्डा में रहेंगे या नहीं।

जानकारी हो कि यह ट्रेन आठ अप्रैल को स्पेशल बनकर चलेगी। वहीं 19 से गोड्डा और 20 से नई दिल्ली से यह नियमित ट्रेन के रूप में चलेगी। आठ अप्रैल को हमसफर एक्सप्रेस स्पेशल बनकर (02307) नंबर से चलेगी। इसके बाद 19 तारीख से यह ट्रेन गोड्डा से 02349 और 20 से नई दिल्ली से 02350 ट्रेन संख्या से जाएगी।

