भागलपुर : भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सह पूर्व केंद्रीय मंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन ने कहा कि देश में एक बार फिर पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार बनेगी. सबका साथ, सबका विकास का संकल्प लेकर पूरे देश में पीएम नरेंद्र मोदी ने काम किया.
Total Downloads: 383
आज देश की जनता का अपार समर्थन उनके साथ है. देश विरोधी नारे लगाने वाले के खिलाफ दिल्ली पुलिस ने चार्जशीट दाखिल कर दिया है. देश की आलोचना करने वालों के लिए यह एक सबक है.

मंगलवार को अपने आवास पर प्रेस को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय प्रवक्ता ने कहा कि सवर्ण गरीबों को दस प्रतिशत आरक्षण के प्रस्ताव को एक दल ने लालटेन दिखाने का काम किया. राजद के लोगों ने इस पर बयानबाजी की, वे गरीबों की खुशी को छीन लेना चाहते हैं. जनता इसका जवाब चुनाव में देगी. राजद ने हमेशा गरीबाें को झुनझुना दिखाने का काम किया.
इसका जवाब इस लोक सभा चुनाव में मिल जायेगा. देश में विपक्ष कितना भी गठबंधन कर ले, नरेंद्र मोदी को देश की जनता का समर्थन प्राप्त है. यूपी में इस बार पिछले बार से भी अधिक सीट लायेंगे और बिहार में चालीस की चालीस सीट पर राजग गठबंधन को जीत हासिल होगी.

