विक्रमशिला पुल के पास ट्रकों से वसूली के आरोप में एसएसपी आशीष भारती ने यातायात टीओपी के सिपाही बीरबल कुमार को सस्पेंड कर दिया है। वसूली करते हुए उसकी वीडियो एसएसपी को मिली थी। सिटी डीएसपी राजवंश सिंह से एसएसपी ने उक्त वीडियो के आधार पर जांच कराई तो मामला सही पाया गया। जेल गेट के पास ट्रकों से वसूली करते हुए दो होमगार्ड जवान की भी वीडियो एसएसपी को मिली थी।
Total Downloads: 383
इसकी जांच कराई गई तो पता चला कि दोनों होमगार्ड जवान उत्पाद में तैनात है। वीडियो के आधार पर तत्काल एसएसपी ने दोनों को कार्यमुक्त कर दिया और आगे की कार्रवाई के लिए संबंधित विभाग को लिख दिया गया है।

दोनों होमगार्ड जवान जेल गेट के पास ट्रकों को रोक कर ड्राइवर से वसूली कर रहे थे। कार्यमुक्त हुए होमगार्ड जवान में गृहरक्षक दिनेश सिंह एवं सलामुद्दीन शामिल है। दोनों गृहरक्षक को ड्यूटी से वापस कर दिया गया है। दोनों पर कार्रवाई प्रारंभ करने के लिए डीएम को एसएसपी ने अनुशंसा की है।

