बांका के बेलहर स्थित टेंगरा में तांत्रिक पति-पत्नी पर अपने तीन वर्षीय बेटे की बलि देने का आरोप लगा है। ग्रामीणों के विरोध को देखते हुए तांत्रिक पति-पत्नी घर छोड़कर फरार हो गए। हालांकि, बेलहर थानाध्यक्ष ने इस तरह की घटना से इनकार किया है।

ग्रामीणों ने बताया कि योगेंद्र पंडित पुराना तांत्रिक है। बुधवार की सुबह योगेंद्र पंडित के तीन वर्षीय पुत्र का शव झाड़ी में मिला। शव खून से लथपथ था। गांव में चर्चा होने पर योगेन्द्र पंडित और उसकी दूसरी पत्नी शव को छिपा फरार हो गए। ग्रामीणों का कहना है कि तंत्र सिद्धि के लिए उसने पुत्र की बलि चढ़ा दी।

अमर सिंह बोले: बुआ-बबुआ से मोदी बेहतर, 2019 में करूंगा उनके लिए प्रचार

तांत्रिक ने महिला के पति की बलि देकर की दूसरी शादी
ग्रामीणों ने बताया कि योगेंद्र पंडित ने पहली पत्नी की मौत के बाद दूसरी शादी की। बताया जाता है कि महुआ टांड की एक नैया जाति की महिला मुनिया देवी को तांत्रिक विद्या सिखाने के चक्कर में योगेन्द्र ने वर्ष 2013 में उसके पति की ही बलि चढ़ा दी। उसके शव को विनोबा नगर के बगल डमरू बांध के कुएं में डाल दिया था। बाद में उस महिला से शादी कर ली थी।

घर में दोनों ने तंत्र साधना शुरू की, शाम में रोने लगे
तांत्रिक योगेन्द्र पंडित की पहली पत्नी के पुत्र रामरतन पंडित ने बताया कि उसके पिता योगेन्द्र पंडित और सौतेली मां मुनिया देवी सौतेले भाई तीन वर्षीय गुलिया के साथ मंगलवार की दोपहर घर आए। दो बजे दिन के बाद पिता और सौतेली मां ने घर में पूजा और तंत्र साधना शुरू की। उसी समय हम दोनों भाई घर से हट कर डर से इधर-उधर चले गए। क्योंकि वे अपने पिता को अच्छी तरह से जानते हैं कि वह कुछ भी कर सकते हैं। शाम होने पर माता-पिता रोने-चिल्लाने लगे और हम दोनों भाई पर सौतेले भाई गुलिया को गायब कर देने का आरोप लगाने लगे।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *