भागलपुर। छात्रा से दोस्ती गांठ उसकी अश्लील फोटो इंटरनेट मीडिया पर वायरल करने का एक मामला सबौर इलाके में प्रकाश में आया है। घटना से आहत छात्रा ने महिला थाने में मंगलवार की रात केस दर्ज कराया है। महिला थानाध्यक्ष नीता कुमारी पुलिस बल के सहयोग से लैलख निवासी आरोपित नवीत कुमार की गिरफ्तारी के लिए देर रात लैलख, ममलखा और परगढ़ी इलाके में ताबड़तोड़ छापेमारी की। सिटी एसपी स्वर्ण प्रभात के निर्देश पर सबौर पुलिस भी मामले में महिला थाने की पुलिस को सहयोग कर रही है।
Total Downloads: 102
प्यार का झांसा दे विश्वास में किया आघात
उक्त छात्रा को आरोपित नवीत कुमार ने प्यार का झांसा दे उसकी फोटो एडिट कर अश्लील कमेंट के साथ अपने दोस्तों के व्हाट्सएप पर डाला फिर उसे अपने साथियों के सहयोग से अन्य व्हाट्सएप ग्रुप में भी डाल वायरल कर दिया। सबौर, तिलकामांझी, कंपनी बाग, उर्दू बाजार इलाके में मौजूद अपने दोस्तों को नवीत कुमार ने फोटो शेयर कर छात्रा की मर्यादा तार-तार करने का प्रयास किया।
दरअसल छात्रा ने नवीत के किसी भी गलत अनुरोध को स्वीकार नहीं किया। जिससे गुस्से में उसने पहले धमकी दी कि वह उसकी बात नहीं मानेगी तो वह उसकी तस्वीर को इंटरनेट पर वायरल कर देगा। ऐसी धमकी दे उसने पहले छात्रा को अपने दबाव में लाने का भरपूर प्रयास किया। लेकिन छात्रा उसकी मंशा भांप उससे बात करना भी छोड़ दिया। इससे नाराज आरोपित युवक ने फोटो को एडिट कर छात्रा को बदनाम करने के उद्देश्य से उसकी तस्वीर को वायरल कर दिया।

उसके विरुद्ध् अश्लील कमेंट भी लिखकर उसे मानसिक रूप से परेशान करना शुरू कर दिया। छात्रा ने घटना की जानकारी पहले अपने घर वालों को दी। उसके बाद महिला थाने में केस दर्ज कराने का फैसला लेते हुए छात्रा ने लिखित शिकायत दर्ज करा दिया। मामले की जांच की जा रही है। छात्रा ने कहा कि मुझे न्याय चाहिए।
