सृजन घोटाले की जांच में लगी सीबीआई ने बैंक ऑफ बड़ौदा के मैनेजर वरुण कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी मैनेजर पहले भागलपुर शाखा के सहायक मैनेजर के पद पर तैनात थे। जांच टीम ने बीते सोमवार को उन्हें पूछताछ के लिए पटना बुलाया था। यहां आने के बाद उन्हें गिरफ्त में ले लिया गया। वरुण कुमार के कार्यकाल में सृजन के खाते में 5 करोड़ ट्रांसफर किए गए थे। पूछताछ के बाद टीम ने वरुण कुमार को सीबीआई कोर्ट में पेश किया। कोर्ट के आदेश पर आरोपी मैनेजर को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। सूत्रों के मुताबिक भागलपुर के इंडियन बैंक व बीओबी के छह और अफसरों व कर्मचारियों की गिरफ्तारी भी जल्द होगी।

सप्ताह में दूसरी गिरफ्तारी कई आैर अफसर राडार पर

बीते एक सप्ताह में सीबीआई ने यह दूसरी गिरफ्तारी की है। इससे पूर्व पिछले सप्ताह बैंककर्मी रामकृष्ण झा को गिरफ्तार किया गया था। झा को सीबीआई ने पटना से भागलपुर कैंप जेल भेज दिया है। वैसे अभी कई आैर अफसर व कर्मी सीबीआई के राडार पर हैं। इनमें बीओबी, इंडियन बैंक के कर्मियों के नाम भी शामिल हैं। जांच के क्रम में बैंक ऑफ बड़ौदा (घंटाघर शाखा, भागलपुर) के ब्रांच मैनेजर (तत्कालीन व वर्तमान) के अलावा इंडियन बैंक (पीबी रोड शाखा, भागलपुर) के दो ब्रांच मैनेजर, भागलपुर सेंट्रल कोऑपरेटिव बैंक के तत्कालीन मैनेजर आदि के खिलाफ पहले ही केस दर्ज किए जा चुके हैं।

12 महीने में दर्ज हो चुकी है 23 एफआईआर

सीबीआई बीते करीब 12 महीने में कुल 23 एफआईआर दर्ज कर चुकी है। इस वर्ष जून में 4 मामले आैर अगस्त में 10 दर्ज किए गए थे। आरोपियों में तत्कालीन जिला भूअर्जन पदाधिकारी (बांका) जयश्री ठाकुर, भागलपुर के तत्कालीन जिला कल्याण पदाधिकारी अरुण कुमार भी हैं।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *