भागलपुर | एसएसपी आशीष भारती ने तिलकामांझी थानेदार संजय कुमार सत्यार्थी को सेवा पुस्तिका में एक निन्दन (सेंसर) की सजा दी है।
अमरजीत हत्याकांड में थानेदार से अद्यतन और पठनीय केस डायरी और पोस्टमार्टम रिपोर्ट की मांग 24 घंटे में की गई थी। थानेदार द्वारा केस डायरी व पीएम रिपोर्ट समर्पित नहीं किया गया।



