भागलपुर | बिहार प्रशासनिक सुधार मिशन ने जिला प्रशासन को पत्र भेजकर सभी तरह के कार्यपालक सहायक का नियोजन बेलट्रान के माध्यम से करने की जानकारी दी। इस कारण पैनल की परीक्षा में शामिल होने के लिये आये 65 हजार आवेदन निरस्त हो जायेंगे। उक्त पैनल पर 10 जुलाई से 31 जुलाई तक आवेदन लिया गया था। जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने आवेदन किये थे।
कार्यपालक सहायक के पैनल में मेधा सूची के आधार पर विभिन्न विभाग में रिक्त पद पर संविदा के आधार पर संयोजन होना था। कार्यपालक सहायक की नियुक्ति का अधिकार अब बेलट्रान काे दे दिया गया है। मालूम हाे कि जिले में बड़ी संख्या में अभी भी कार्यपालक सहायक का पद रिक्त है।



