File Photo

पूर्णिया से सहरसा आ रही सवारी गाड़ी में शनिवार की देर रात 2.40 बजे 12 से अधिक नकाबपोश बदमाशों ने हथियार के बल पर जमकर तांडव मचाया। पिस्टल और चाकू का भय दिखाकर दो बोगी में बैठे यात्रियों से जमकर लूटपाट की।


नवगछिया न्यूज़ WhatsApp Group

लूट की घटना को सहरसा शहर के झपड़ा टोला के समीप अंजाम दिया गया। घटना की सूचना पीड़ित यात्रियों ने रेल थाना सहरसा में आवेदन देकर की है। रेल एसपी कटिहार डॉ. दिलीप कुमार मिश्र ने मामले की जांच के लिए डीएसपी को भेजा है। डीएसपी अंजनी कुमार झा के दोपहर बाद तक बरौनी से सहरसा पहुंचने की सूचना है।

File Photo

सवारी गाड़ी 55584 से पूर्णिया कोर्ट से सहरसा आ रहे आनंद विहार बस के मालिक प्रताप नगर वार्ड नं-16 निवासी पप्पू सिंह ने बताया कि करीब 15 की संख्या में शामिल नकाबपोश हथियार से लैस बदमाशों ने झपड़ा टोला के पास बोगी में घुसकर लूटपाट मचाई। मेरे पास रखा 8500 रुपये, स्मार्टफोन, बच्चों का आधार कार्ड, वाहन के कागजात लूट लिया। ट्रेन के सहरसा स्टेशन पहुंचने के बाद रेल थाना में जाकर एएसआई को आवेदन देते लूटपाट की घटना की जानकारी दी। मेरे साथ लूट के शिकार हुए यात्री नवहट्टा, सुपौल के रहने वाले यात्री भी थे।

पीड़ित मधेपुरा जिले के सिंघेश्वरस्थान निवासी कृष्णदेव पौद्दार ने बताया कि झपड़ा टोला के पास पहले किसी ने वैक्यूम किया। ट्रेन के रुकते ही दो बोगी में घुसकर 15 की संख्या में नकाबपोश हथियार से लैस बदमाशों ने लूटपाट मचानी शुरू की। पांच मिनट में सभी यात्रियों के रुपये, मोबाइल, जेवरात सहित अन्य सामान लूट लिए। मेरा 12 हजार का शीशा को तोड़ दिया। चार हजार रुपये नगदी ले लिया। मेरे साथ आ रहे पंकज यादव का 500 रुपये ले लिया।

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Kulisbet giriş
Kulisbet güncel giriş
kralbet
Dinamobet
Dinamobet
Madridbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Matbet
Matbet