वाराणसी स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या 5 पर मरम्मत काम को लेकर 14 दिनों का ट्रैफिक ब्लॉक लिया गया है। इस दौरान भागलपुर के रास्ते दिल्ली और वाराणसी के बीच चलने वाली छह ट्रेनों रद्द कर दिया गया है। मालदा-दिल्ली फरक्का एक्सप्रेस, सियालदह-आनंद विहार टर्मिनल और सियालदह-वाराणसी 13 सितंबर तक नहीं चलेंगी।

पूर्व रेलवे के पीअारअाे अमिताभ चटर्जी ने बताया कि सियालदह-अानंदविहार एक्सप्रेस काे अप में 1, पांच, अाठ एवं डाउन में तीन, सात, दस सिंतबर के लिए कैंसिल किया गया है। इसी तरह सियालदह-वाराणसी एक्सप्रेस काे अप में 31 अगस्त, दाे सितंबर, तीन, चार, छह, सात नाै, दस, 11, एवं डाउन में दाे, तीन, पांच, छह सात, नाै दस, 12, 13 सितंबर तक कैंसिल किया गया है।

मालदा टाउन-दिल्ली फरक्का एक्सप्रेस वाया सुल्तानपुर काे 31, दाे, पांच, सात, नाै एवं डाउन में दाे चार, सात, नाै 11 सितंबर काे कैंसिल किया गया है। मालदा टाउन-दिल्ली फरक्का एक्सप्रेस वाया फैजाबाद काे अप में एक, तीन, चार, छह, अाठ, 10, 11 व डाउन में तीन, पांच, छह, अाठ, दस, 12 व 13 सितंबर काे कैंसिल किया गया है। रेलवे ने यात्रियाें के मोबाइल पर मैसेज भेज दिया है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *