भागलपुर। एकचारी और घोघा के बीच 23 जून को सुबह 9.45 बजे से शाम 4 बजे तक ट्रैफिक और पावर ब्लॉक रहेगा। ट्रैक ओवर हेड मेंटेनेंस का काम होगा। इस दौरान इस रूट से एक भी ट्रेन नहीं गुजरेगी। इससे दो ट्रेनें प्रभावित होंगी। 03236/03235 दानापुर -साहिबगंज इंटरसिटी को भागलपुर तक ही चलाया जाएगा। यह ट्रेन 23 जून को दानापुर से चलकर भागलपुर में ही टर्मिनेट हो जाएगी।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 92
शाम में भागलपुर से ही वापस दानापुर के लिए रवाना होगी। वहीं एक जोड़ी पैसेंजर ट्रेन को रद्द कर दिया गया है। 05409 और 05410 साहिबगंज-भागलपुर-साहिबगंज पैसेंजर ट्रेन रद्द रहेगी। अगले दिन से इस ट्रेन का परिचालन सामान्य होगा। यह जानकारी पूर्व रेलवे के सीपीआरओ एकलव्य चक्रवर्ती ने दी है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

