भागलपुर के यात्रियों को भागलपुर-रांची एक्सप्रेस में सफर करने के लिए अब जमालपुर से ट्रेन पकड़नी हाेगी। क्याेंकि सप्ताह में तीन दिन चलने वाली यह ट्रेन अक्टूबर से मुंगेर-जमालपुर के रास्ते सहरसा से चलेगी। रेलवे ने सहरसा से जमालपुर के बीच नई प्रस्तावित समय-सारिणी भी जारी कर दी है। जमालपुर व रांची के बीच समय में बदलाव नहीं किया गया है।

जानकारी के अनुसार, जमालपुर व मुंगेर के बीच विद्युतीकरण का काम पूरा होने के बाद यह ट्रेन सहरसा से चलेगी। भागलपुर-रांची एक्सप्रेस के नहीं भागलपुर से नहीं चलने से शहर समेत सुल्तानगंज और बरियारपुर के यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। धनबाद-चंद्रपुरा रेल सेक्शन पर जुलाई 2017 से रेल पटरी के नीचे आग लग जाने के कारण इस ट्रेन का परिचालन बंद कर दिया गया था।

2019 के मई में इस ट्रेन का परिचालन शुरू होने से यहां के यात्रियों के लिए धनबाद, बोकारो और रांची के लिए सीधी रेल सेवा बहाल हो गई थी। इस ट्रेन का परिचालन बंद होने के बाद यहां के यात्रियों को सीधी ट्रेन पकड़कर धनबाद, रांची, बोकारो जाने के लिए सिर्फ वनांचल एक्सप्रेस पर ही निर्भर होना पड़ेगा।

ये है प्रस्तावित समय सारिणी

सहरसा से ट्रेन संख्या 18604 रविवार, बुधवार और शुक्रवार को दोपहर तीन बजे चलेगी। मुंगेर शाम 5.28 बजे आएगी अाैर पांच मिनट बाद खुलेगी। जमालपुर शाम 5.53 बजे आएगी और 6.03 बजे रवाना होगी। किऊल जंक्शन 7.30 बजे पहुंचेगी। 20 मिनट बाद खुलेगी। रांची अगले दिन सुबह 5.35 में पहुंचेगी।

 

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *