भागलपुर। भागलपुर के छात्र-छात्राओं ने एक बार फ‍िर एनआइडी में सफलता प्राप्‍त की है। भागलपुर के ऋषभ सोनू और पूजा दोनों अब ड‍िजाइनिंग में अपना कर‍ियर बनाएंगे। इनकी सफलता पर लगातार इन्‍हेंं बधाई दी जा रही है।


नवगछिया न्यूज़ WhatsApp Group

म‍िरजानहाट के कैलाश सिंह और श्‍वेता भारती के पुत्र ऋषभ सोनू को आल इंड‍िया रैंक – 201 और कैटेगरी रैंक 24 म‍िला है। ऋषभ ने 12वीं तक की पढ़ाई माउंट असिसी स्कूल से की है। वहीं, हनुमानघाट बरारी के सुधीर कुमार और प्रियंवदा देवी की पुत्री पूजा को आल इंड‍िया रैंक – 587 और कैटेगरी रैंक 15 मिला है। पूजा ने 12वीं तक की पढ़ाई डीएवी स्कूल से दी है। ऋषभ सोनू और पूजा ने बताया क‍ि माता-प‍िता के आशीर्वाद और शिक्षकों के मागदर्शन में उन्‍हें यह सफलता मिली है।

माउंट अस‍िसी स्‍कूल रानीतलाब भागलपुर के शिक्षक अगस्टिन सर ने दोनों को पढ़ाया है। ऋषभ सोनू और पूजा ने कहा क‍ि एनआइडी के अलावा एनआइएफटी में भी वे दोनों अगस्टिन सर के मार्गदर्शन से ही सफल हुए हैं। एनआइडी देश का पहला डिजाइन‍िंग संस्‍थान है। बता दें क‍ि अगस्टिन के मागदर्शन में भागलपुर के सैकड़ों छात्र इसमें सफल हुए हैं, आज बेहतरीन कर‍ियर बना चुके हैं। अगस्टिन सर देश के जाने-माने डिजाइनर के अलावा अंग्रेजी विषय के शिक्षक हैं। उन्होंने अंग्रेजी एक पुस्तक (Walk the talk) की रचना भी की है। माउंट अस‍िसी स्कूल के शिक्षक मनीष कुमार झा ने दोनों विद्यार्थियों को बधाई और शुभकामनाएं दी है। मनीष कुमार झा ने कहा क‍ि अगस्टिन सर हमेशा कुछ ना कुछ नया करते हैं। देखते ही देखते कुछ ही पलों में बेहतरीन रचना कर डालते हैं। उनके कई विद्यार्थी आज बढि़या पैकेज पर वि‍भिन्‍न संस्‍थानों में नौकरी कर रहे हैं।

इस संबंध में अगस्टिन सर ने बताया क‍ि वे मूलत: केरल के रहने वाले हैं। भागलपुर के माउंट अस‍िसी स्‍कूल में अंग्रेजी व‍िषय के श‍िक्षक हैं। उनकी पुस्तक (Walk the talk) में एक बेहतरीन रचना है। ज‍िसमें उन्‍होंने यह बताया है कि क‍िस समय क्‍या न‍िर्णय करें। कैसा जीवन यापन अपनाएं।

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Kulisbet giriş
Kulisbet güncel giriş
kralbet
Dinamobet
Dinamobet
Madridbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Matbet
Matbet