जिले में शुक्रवार को छह और कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। इनमें शहरी क्षेत्र के चार, जिसमें एक नाथनगर रेफरल अस्पताल की महिला हैं। वहीं दो संक्रमित सुल्तानगंज के रहने वाले हैं। सिविल सर्जन डॉ. उमेश शर्मा ने बताया कि छह लोग कोरोना से संक्रमित पाये गये हैं। सभी को शनिवार को दवा उपलब्ध करा दी जाएगी। दूसरी ओर सिविल सर्जन कार्यालय की एक कर्मचारी की 21 वर्षीय बेटी की हालत खराब हो गयी थी। उसे गुरुवार को सदर अस्पताल के कोविड केयर सेंटर में भर्ती कराया गया था। बताया गया कि अचानक उसे सांस लेने में तकलीफ होने लगी। उसे तत्काल ऑक्सीजन चाहिए था। परिवार के लोगों ने इसकी सूचना अधिकारियों को दी। इसके बाद अस्पताल प्रभारी डॉ. एके मंडल ने इमरजेंसी के ड्रेसर को ऑक्सीजन लगाने का निर्देश दिया। बाद में आयुष चिकित्सक डॉ. अशोक मंडल ने मरीज का ऑक्जीसन चेक किया तो 94 प्रतिशत ही था। बाद में परिजन शाम छह बजे मायागंज अस्पताल लेकर गये। जहां आईसीयू में उसका इलाज चल रहा है।

जगदीशुपर पीएचसीकर्मी को लगाई फटकार:

भागलपुर।जगदीशपुर के प्रखंड स्वास्थ्य केंद्र में कोरोना की जांच सही तरीके से नहीं हो रही थी। शुक्रवार को निरीक्षण करने पहुंचे सिविल सर्जन डॉ. उमेश शर्मा ने कर्मचारियों को डांट लगाई और ईमानदारी से काम करने का आदेश दिया। सिविल सर्जन ने बताया कि यहां चिकित्सक का अभाव था। इस कारण कर्मचारी अपने काम में शिथिलता बरत रहे थे। यहां डॉ. सुनील पोद्दार की तत्काल प्रभाव से प्रतिनियुक्ति की गयी है।

आइसोलेशन वार्ड में 18 मरीज भर्ती

भागलपुर: जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के आइसोलेशन वार्ड में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। शुक्रवार को भी छह मरीज कोरोना के मरीज भर्ती हुए। इससे पहले गुरुवार को एक मरीज भर्ती हुए थे। अस्पताल प्रबंधक सुनील कुमार गुप्ता ने बताया कि यहां 100 बेड का वार्ड बना है। अभी तक 15 लोग यहां भर्ती हो चुके हैं। इधर सदर अस्पताल में बने आइसोलेशन वार्ड में तीन कोरोना के मरीज भर्ती है। बताया गया कि अधिकांश शहरी क्षेत्र के लोग ही भर्ती है।

7730 लोगों ने लगवाये टीका:

भागलपुर। बढ़ते कोरोना के मामले के बीच भागलपुर में टीका लगवाने के लिए लोग आगे आ रहे हैं। शुक्रवार को सरकारी व निजी केंद्रों में 7330 लोगों ने टीका लगवाया। सबसे अधिक गोराडीह में 780 लोगों ने टीका लगवाये तो सबसे कम इस्माईलपुर में 110 लोगों ने टीका लगाये। जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ. मनोज कुमार चौधरी ने बताया कि 15520 लोगों ने टीका देने का लक्ष्य था जिसमें 7730 लोगों ने टीका लगवाये। शहरी क्षेत्र के सदर अस्पताल में में 600 व जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज एंड अस्पताल में 140 लोगों ने टीका लगाये।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *