बरारी ओपी क्षेत्र के पिपलीधाम में सोमवार को 9वीं की छात्रा ने घर में पंखे से फंदे में लटक कर खुदकुशी कर ली। मृतका की पहचान मुन्ना यादव की 14 वर्षीय पुत्री खुशी कुमारी के रूप में की गई है। मायांगज अस्पताल में मौजूद मृतका के जीजा कुंदन यादव ने बताया कि खुशी की मां बाहर जा रही थी। उसने बेटी को कहा कि घर का काम कर लो, लेकिन खुशी ने काम करने से मना कर दिया। इस पर मां ने उसे थप्पड़ मार दिया। इसके बाद मां खेत में काम करने चली गई।
Total Downloads: 175
मां द्वारा डांट-फटकार और थप्पड़ से आक्रोश में आकर खुशी ने पंखे में दुपट्टा के फंदे से लटक कर खुदकुशी कर ली। कुछ देर बाद परिजनों ने जब उसे फंदे से लटका देखा तो फौरन फंदे से नीचे उतार कर जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय अस्पताल ले गए।
यहां डॉक्टर ने जांचोपरांत उसे मृत घोषित कर दिया। मामले में बरारी थानेदार अमित कुमार ने बताया कि परिजन के लिखित आवेदन पर यूडी केस दर्ज कर लिया गया है। पोस्टमाॅर्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारणों का पता चल पाएगा।

