शहर के विभिन्न इलाकों में शुक्रवार को वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान चौक-चौराहों पर बिना हेलमेट चलने वालों को रोका गया जिनमें पुरुष और महिलाएं भी थीं। घंटाघर, कचहरी चौक के अलावा तिलकामांझी और कोतवाली में चेकिंग अभियान चलाया।

कई जगहों पर बिना हेलमेट पकड़े जाने पर महिलाएं जुर्माना देने से इंकार भी करती दिखी। बिना हेलमेट पकड़े जाने पर लोग बहाने बनाते हुए भी दिखे। ट्रैफिक इंस्पेक्टर केके शर्मा और ट्रैफिक के अन्य पदाधिकारी और जवानों के साथ ही विभिन्न थानों की पुलिस भी अभियान में शामिल थी।

अगले सप्ताह से ट्रैफिक पुलिस भी ई-चालान काटकर ही जुर्माना लगायेगी। इसके लिए चार पदाधिकारियों को हैंड हेल्ड डिवाइस उपलब्ध कराया जायेगा। उस डिवाइस से चालान कैसे काटना है इसको लेकर पदाधिकारियों को वीसी के द्वारा बता दिया गया है।

अगले सप्ताह मशीन मिल जायेगी। गौरतलब है कि परिवहन विभाग के पदाधिकारियों को पहले ही हैंड हेल्ड डिवाइस उपलब्ध कराया जा चुका है। उस विभाग के पदाधिकारी उसी से चालान भी काट रहे हैं।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *