भागलपुर : जवारीपुर की रहने वाली दसवीं की एक छात्रा को मनचले अभिषेक यादव ने एसिड अटैक की धमकी दी है। मनचले की इस धमकी से डरी-सहमी छात्रा ने स्कूल अौर ट्यूशन जाना छोड़ दिया है। छात्रा घंटाघर के एक प्रतिष्ठित स्कूल में पढ़ती है अौर उसका 2020 में मैट्रिक की एग्जाम होने वाला है। इस मामले में छात्रा ने अभिषेक यादव के खिलाफ तिलकामांझी थाने में केस दर्ज कराया है।

छात्रा का कहना है कि करीब डेढ़ माह से अभिषेक उसे परेशान कर रहा है। फोन कर गाली-गलौज कर करता है अौर मैसेज कर धमकी देता है कि घर से निकलोगी तो उठा ले जाएंगे। रात में मेरे के बाहर अाकर गाली देता है। साथ ही मम्मी-पापा अौर भाई को गोली मारने की धमकी देता है। इस धमकी के कारण डेढ़ माह से छात्रा ने स्कूल अौर ट्यूशन जाना छोड़ दिया है।

जबकि उसकी मैट्रिक की परीक्षा भी होने वाली है। स्कूल जाने पर अभिषेक उसका पीछा करता है अौर तेजाब फेंकने की धमकी देता है। छात्रा का कहना है कि अभिषेक उसके साथ वह कुछ बुरा कर सकता है। 31 अगस्त को छात्रा सिटी एसपी से मिली अौर मामले की जानकारी दी। इसके बाद सिटी एसपी के निर्देश पर तिलकामांझी थाने में छात्रा के खिलाफ केस दर्ज किया गया।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *