कोरोना वायरस के बढ़ते कहर के मद्देनजर भागलपुर जिले मे रविवार से मास्क पहनना अनिवार्य होगा। आज से अगर आप घर से बाहर निकल रहे हैं तो मास्क जरूर पहनकर निकलें, नहीं तो पकड़े जाने पर आपके ऊपर महामारी एक्ट के तहत कार्रवाई होगी। डीएम ने शनिवार को निर्देश दिया है एपिडेमिक डिजीज एक्ट के प्रावधानाें के तहत नियमावली के लागू रहने तक घर से बाहर निकलने वाले जिले के हर व्यक्ति काे मास्क पहनना अनिवार्य हाेगा। यह निर्देश तत्काल प्रभाव से लागू हाे गया है। इसमें कहा गया है कि बाजार में मिलनेवाले ट्रिपल लेयर मास्क का उपयाेग किया जा सकता है या किसी साफ कपड़े से खुद ही तीन परताें वाला फेस कवर बनाकर चेहरे को ढंक सकते हैं।
Total Downloads: 113
इस फेस कवर काे साबुन से अच्छी तरह धाेकर फिर से प्रयाेग में लाया जा सकता है। इसके अलावा गमछा, रूमाल, दुपट्टा का भी उपयाेग कर सकते हैं। अादेश में कहा गया है कि एनएच-95 मास्क का प्रयाेग चिकित्साकर्मियाें द्वारा किया जाना है। बिना फेस कवर के घर के बाहर सार्वजनिक स्थलाें में निकलने पर एपिडेमिक डिजीज एक्ट का उल्लंघन माना जाएगा अाैर संबंधित लाेगाें के खिलाफ एसडीअाे, एसडीपीअाे, पुलिस उपाधीक्षक, बीडीअाे, सीअाे व थानेदार कार्रवाई करेंगे। अादेश की काॅपी एसएसपी काे भी दी गई है, ताकि वे अपने स्तर पर इसका पालन करा सकें।

सबसे पहले महाराष्ट्र ने मास्क लगाना किया अनिवार्य
मास्क लगाने के लिए केंद्र सरकार 4 अप्रैल को ही एडवाइजरी जारी की थी। महाराष्ट्र ने सबसे पहले मास्क लगाना अनिवार्य किया था। बाद में दिल्ली ने घर से बाहर निकलने पर मास्क लगाने को अनिवार्य किया। फिर उत्तर प्रदेश, ओडिशा और चंडीगढ़ ने भी इसे लागू किया। चीन के वुहान ने इस लड़ाई में बड़ी जीत हासिल करने के बावजूद मास्क लगाने की अनिवार्यता कायम रखी है।
संक्रमित हवा से बचाता है मास्क
हवा से हवा में संक्रमण रोकने के लिए मास्क बड़ा हथियार है। संक्रमित हैं तो दूसरे को नहीं करेंगे और नहीं हैं तो किसी संक्रमित के ड्रॉपलेट्स को बाहर ही रोक लेंगे- मास्क से यह दो काम तो होगा ही, तीसरा भी होगा। अगर आपके हाथ किसी संक्रमित सतह को छू भी चुके होंगे तो मास्क लगे होने के कारण संक्रमित हाथ नाक या मुंह को नहीं छुएंगे। ऐसे में हाथ धोने के बाद मास्क हटाएं और फिर हाथ धो लें तो संक्रमण की आशंका और ज्यादा कम होगी। कई तरह के संक्रमण से बचाने में मास्क काफी उपयोगी है। एक रिसर्च जनरल में इसे 62% तक बचाव में उपयोगी माना गया है। हालांकि इसके लिए कई शर्तें हैं जैसे कितने समय लगाया, कब हटाया आदि।

