रामनवमी के दिन शहर में माहौल भक्तिमय था। दिनभर शोभायात्रा और जुलूस में शांति बनाये रखना पुलिस के लिए बड़ी चुनौती थी। लेकिन शाम ढलते ही पुलिस अधिकारियों की कार्य संस्कृति किस कदर बदल जाती है, इसका अंदाजा वायरल हो रहे एक वीडियो को देखकर सहज ही लगाया जा सकता है।
Total Downloads: 102
वायरल हो रहे वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि शाहकुंड थाना परिसर में आयोजित आर्केस्ट्रा में लड़कियां छोटे कपड़े पहनकर डांस कर रही हैं और शहर के चार थानों के प्रभारी इसका लुत्फ उठा रहे हैं। वीडियो देर रात की बतायी जा रही है। हालांकि इसकी सत्यता की पुष्टि अभी तक नहीं हुई है। इस पूरे आयोजन से शहर की पुलिस एक बार फिर अपनी कार्यशैली को लेकर सवालों के घेरे में है। कहा जा रहा है कि यह आयोजन रात के दो बजे तक हुआ था।

ये पहुंचे थे ऑर्केस्ट्रा में
शाहकुण्ड थाना परिसर में आयोजित ऑर्केस्ट्रा में लड़कियों का डांस देखने शहर से पहुंचे थानाध्यक्षों में बबरगंज थानाध्यक्ष राजेश कुमार रंजन, तिलकामांझी थानाध्यक्ष संजय सत्यार्थी, बरारी थानाध्यक्ष रोहित सिंह और अकबरनगर थानाध्यक्ष विकास कुमार शामिल थे। ये सभी वायरल वीडियो में दिख रहे हैं। इनके अलावा कई अन्य थानाध्यक्षों के भी वहां पहुंचने की सूचना है। सवाल है कि आखिर किसकी अनुमति से कार्यक्रम का आयोजन किया गया था? क्या वरीय अधिकारियों को इसकी सूचना दी गई थी? और अगर सूचना दी गई थी तो इसकी इजाजत मिली थी या नहीं?

