जोगसर थाना क्षेत्र के दीपनगर चौक के पास बीच सड़क पर बुधवार दोपहर दो युवकों के बीच हो रहे विवाद को सुलझाने गई पुलिस से स्थानीय युवक उलझ गया। पुलिसवाले ने विरोध किया तो युवक ने मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान जैसे ही एएसआई बमबम चौधरी समेत अन्य सिपाही आरोपी को कब्जे में करना चाहा तो उसने होमगार्ड जवान मनोहर मंडल का राइफल छीनकर कुंदे से सिर फोड़ दिया।

इसके बाद आरोपी युवक कार्तिक चौधरी ने पुलिस पर राइफल तान दिया। किसी तरह पुलिस ने उसे कब्जे लिया और राइफल छीनकर थाने पर ले आए। स्थानीय लोगों का कहना था कि कार्तिक चौधरी दीप नगर चौक के पास शंकर टॉकीज के पास का रहने वाला है। नाथनगर का रहने वाला आशीष कुमार अपनी बाइक से कला केंद्र की ओर जा रहा था। उसकी बाइक से कार्तिक को ठोकर लग गई। इसी बात पर दोनों में विवाद शुरू हुआ।

इसके बाद कार्तिक बाइक सवार के साथ मारपीट करने लगा। दीपनगर चौक के पास चाय दुकान से पानी वाला मग उठाकर कार्तिक ने आशीष के सिर पर प्रहार कर दिया। घटना देख होमगार्ड जवान मनोहर मंडल बीच-बचाव करने पहुंचे थे। घटना के बाद जोगसर पुलिस ने घायल बाइक सवार आशीष और होमगार्ड जवान को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया।

स्थानीय लोगों का कहना है कि कार्तिक चौधरी शराब और अन्य नशे का सेवन करता है। पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। एसएसपी आशीष भारती ने कहा कि बाइक से ठोकर लगने को लेकर घटना घटी है। होमगार्ड जवान के साथ मारपीट और राइफल छीनने के आरोप में कार्तिक के खिलाफ सख्त कार्रवाई का निर्देश दिया गया है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *