भागलपुर : अब खाद्यान्न और दवा दुकानें सुबह छह बजे से शाम छह बजे तक ही खुली रहेंगी। यह निर्णय गुरुवार को डीएम प्रणव कुमार की अध्यक्षता में हुई बैठक में लिया गया। बुधवार को 11 बजे से शाम पांच बजे तक ही दुकान खोलने का आदेश दिया गया था।

डीएम प्रणव कुमार की अध्यक्षता में गुरुवार को तकनीकी एवं गैर तकनीकी पदाधिकारी, अंचलाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी, नगर आयुक्त, उप नगर आयुक्त के साथ बैठक हुई। बैठक में डीएम आवश्यक वस्तुओं की आवाजाही, दुकानों के खोलने और बंद होने, कालाबाजारी, जमाखोरी, मुनाफाखोरी पर लगाम लगाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी पदाधिकारी को थानावार कार्य आवंटित किया गया है। अपनी देखरेख में लॉकडाउन को सफलतापूर्वक लागू कराएं। खाद्य व दवा की दुकानें, छोटे चार पहिया वाहनों को अनुमति पत्र एवं इसमें लगे कामगारों को पास निर्गत करने के लिए पदाधिकारियों को दायित्व दिया गया है।

चालक का लाइसंेस और गाड़ी के कागजात जमा करने होंगे

खाद्य सामग्री और दवा विक्रेता को सामान लाने ले जाने के लिए परिवहन पास निर्गत करने के लिए आवेदन देंगे। आवेदन के साथ चालक का लाइसंेस और गाड़ी के कागजात जमा करने होंगे। ग्रामीण क्षेत्रों में अंचलाधिकारी व प्रखंड विकास पदाधिकारी परिवहन की अनुमति देंगे। बढ़े हुए दाम पर कोई भी दुकानदार सामानों की विक्री नहीं करेगा। दुकान पर मुल्य तालिका लगाने के साथ ही लॉकडाउन का पालन करना होगा। दुकान के बाहर ग्राहकों को खड़ा रहने के लिए एक मीटर पर माकिर्ंग करानी होगी। अनुमंडल पदाधिकारी इस कार्य के लिए नोडल पदाधिकारी होंगे और अन्य पदाधिकारी सहायक नोडल पदाधिकारी होंगे। डीएम ने कहा कि गैस कि किल्लत होने की शिकायतें प्राप्त हो रही है।

दुकानों से अब लोगों के घरों तक पहुंचेगा जरूरी सामान

भागलपुर : जिला आपूर्ति पदा धिकारी अंजनी कुमार श्रीवास्तव ने गुरुवार फर्म व आउटलेट्स के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। इसमें खाद्य एवं साफ-सफाई सामग्री को आसानी से होम डिलीवरी एवं काउंटर डिलेवरी के माध्यम से लोगों तक पहुंचाने का निर्णय लिया गया। फर्म ऑन कॉल, एसएमएस एवं वाट्सएप के माध्यम से प्राप्त होने वाले अनुरोध पर उचित दर पर अपने अधीन नियंत्रित पासधारक प्रतिनिधियों के माध्यम से खाद्य एवं साफ-सफाई सामग्रियों की होम डिलीवरी एवं काउंटर डिलेवरी करेंगे। फर्म मालिकों को निर्देश दिया गया कि खाद्य एवं साफ-सफाई सामग्रियों के भंडारण, वितरण एवं आपूर्ति में हाइजिन एवं सैनिटाइजेशन का ध्यान रखेंगे। भ्रम एवं परेशानी की स्थिति में जिला नियंत्रण के दूरभाष संख्या 0641-2402082 पर सूचित करने का निर्देश दिया गया।

आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति के लिए एसडीओ गाड़ियों को देंगे पास

भागलपुर : आवश्यक वस्तुओं को लाने और लेजाने के लिए पास जारी किया जाएगा। पुलिस कर्मियों द्वारा रोके जाने पर चालक पास दिखा कर आ-जा सकेंगे। पास एसडीओ द्वारा निर्गत किया जाएगा। डीएम प्रणव कुमार ने आदेश जारी कर कहा है कि दोपहिया वाहन पर एक ही व्यक्ति बैठ सकेंगे, जबकि चार पहिया वाहनों पर चालक के अतिरिक्त अधिकतम दो व्यक्ति को बैठाने की अनुमति दी जाएगी।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

deneme bonusu