भागलपुर से आनंद विहार जाने वाली स्पेशल ट्रेन (04089/90), भागलपुर से जम्मूतवी जाने वाली स्पेशल ट्रेन (05097/98) और भागलपुर से गांधी धाम जाने वाली स्पेशल ट्रेन (09451/52) का आरक्षण मंगलवार से शुरू हो गया।
Total Downloads: 174
जानकारी हो कि भागलपुर-आनंद विहार ट्रेन आनंद विहार से 21 और भागलपुर से 22 अक्टूबर को चलेगी। वहीं भागलपुर-गांधी धाम स्पेशल ट्रेन गांधी धाम से 23 अक्टूबर और भागलपुर से 26 अक्टूबर से चलेगी।

नहीं शुरू हुआ आरक्षण
भागलपुर आनंद विहार पूजा स्पेशल (84405/84406) और भागलपुर-यशवंतपुर अंग एक्सप्रेस पूजा स्पेशल (02253/02254) के लिए आरक्षण मंगलवार से शुरू हो जानी थी लेकिन वह शाम तक शुरू नहीं हो सका था। अंग एक्सप्रेस पूजा स्पेशल 24 अक्टूबर से यशवंतपुर से और 28 से भागलपुर से चलेगी। जबकि भागलपुर से आनंद विहार 23 को आनंद विहार से और 24 अक्टूबर से भागलपुर से चलेगी।

