शहर के माैसम में अगले दाे दिनाें तक नमी बरकरार रहेगी। इससे गर्मी से राहत मिलेगी। बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। इससे अधिक मात्रा में नमी शहर की ओर आ रही है। बादलाें की लुका-छिपी भी जारी है। सोमवार को शहर में दिनभर हवा चली।

लेकिन हवा के साथ बादल शहर के बाहर हाे गए। इससे पूर दिन धूप निकली रही। हालांकि धूप के कारण भी गर्मी नहीं बढ़ी। साेमवार काे शहर का अधिकतम तापमान 34.7 और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री दर्ज किया गया।

आगे क्या

मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दाे दिनों तक हल्की से मध्यम स्तर की बारिश के साथ-साथ बादल गरजेगा। इसके साथ ही बिजली चमकने, 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे रफ्तार से हवा चलने व वज्रपात की भी आशंका है।

क्या हैं कारण

एक चक्रवर्तीय परिसंचालन का क्षेत्र बिहार के ऊपर समुद्री तल से 0.9 किलोमीटर पर स्थित है। डाॅ. एसके पटेल ने बताया कि पूरब से पश्चिम की ओर एक टर्फ रेखा बनी रही है। ये रेखा पंजाब से उप-हिमालयन पश्चिम बंगाल और सिक्किम तक हरियाणा, मध्य प्रदेश और बिहार हो के गुजर रही है। इसके कारण भागलपुर सहित बिहार के पूर्वी एवं शेष हिस्सों में बारिश के साथ हल्की आंधी की आशंका है। लेकिन तापमान में कोई खास गिरावट की उम्मीद नहीं है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *