वाहन चेकिंग के दौरान ट्रैफिक पुलिस आमलोगों से अच्छा व्यवहार नहीं कर रही। इस तरह की शिकायत मिलने पर पुलिस मुख्यालय ने नाराजगी जताई है और इसे लेकर ट्रैफिक आईजी एमआर नायक ने भागलपुर सहित सभी जिलों को पत्र लिखकर कहा है कि ट्रैफिक पुलिस के इस तरह के बर्ताव से आमलोगों में क्षोभ एवं आक्रोश व्याप्त है जिस कारण कभी भी विधि व्यवस्था की गंभीर समस्या उत्पन्न हो सकती है। ट्रैफिक आईजी ने लिखा है कि उन्हें विभिन्न स्तरों से ट्रैफिक पुलिस द्वारा इस तरह के बर्ताव की सूचना मिल रही है।


नवगछिया न्यूज़ WhatsApp Group

धैर्य का परिचय दें, आचरण ठीक रखें

ट्रैफिक आईजी ने सभी जिलों को लिखे पत्र में कहा है कि यातायात में तैनात पुलिस पदाधिकारियों और पुलिसकर्मियों को ड्यूटी निभाने और वाहन चेकिंग के दौरान धैर्यतापूर्वक अपने आचरण और व्यवहार से आमलोगों को संतुष्ट करते हुए एमवी एक्ट के तहत नियमानुकूल कार्रवाई करें। उनका कहना है कि वाहन चेकिंग के दौरान अपने व्यवहार को ठीक रखते हुए भी जुर्माना वसूली व अन्य कार्रवाई की जा सकती है। ऐसा होने पर आमलोगों में आक्रोश की भावना उत्पन्न नहीं होगी।

ड्यूटी पर जाने से पहले और बाद में पुलिस पदाधिकारियों और जवानों से होगी बात

ट्रैफिक आईजी ने सभी जिलों को एसपी को निर्देश दिया है कि यातायात कार्य से जुड़े पुलिस पदाधिकारियों और पुलिसकर्मियों को ड्यूटी पर जाने से पहले ब्रीफ किया जाये। उन्हें बताया जाये कि वाहन चेकिंग के दौरान आम लोगों के साथ उन्हें कैसा व्यवहार रखना है। इसके अलावा उन्होंने यह भी कहा है कि कर्तव्य निष्पादन के बाद फिर से उन पुलिस पदाधिकारियों और पुलिसकर्मियों से बात की जाये और ड्यूटी के दौरान देखी गयी उनकी कार्यशैली के बारे में बताया जाये और उसमें सुधार लाने की बात कही जाये।

भागलपुर में ट्रैफिक पुलिस के गलत व्यवहार की वजह से हो चुका है हंगामा

भागलपुर में ट्रैफिक पुलिस के दुर्व्यवहार की वजह से कई बाहर हंगामा हो चुका है। नौ जुलाई को टीएमबीयू के प्रोफेसर योगेंद्र के परिवार के साथ पुलिस ने दुर्व्यवहार किया था। ट्रैफिक थानाध्यक्ष प्रोफेसर के परिवार के सदस्यों सहित कार को रिकवरी वाहन से खींचकर कोतवाली लेकर चले गये थे। उस घटना को लेकर अगले दिन प्रोफेसर सहित अन्य लोगों ने धरना भी दिया था।

इसके अलावा कचहरी चौक पर एक युवक ट्रैफिक पुलिस के दुर्व्यवहार से परेशान होकर चौक पर ही धरने पर बैठ गया था। ट्रैफिक डीएसपी ओमप्रकाश अरुण ने कहा कि पुलिस मुख्यालय से मिले निर्देश का पालन किया जायेगा। उन्होंने कहा कि यातायात के कार्य में लगे पुलिस पदाधिकारियों और पुलिसकर्मियों को ब्रीफ किया जायेगा।

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Kulisbet giriş
Kulisbet güncel giriş
kralbet
Dinamobet
Dinamobet
Madridbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Matbet
Matbet