नवगछिया : नवगछिया थाना क्षेत्र के तेतरी के पास स्थित चिमनी भट्टा से बरमाद हुए विदेशी शराब के मामले में नवगछिया थाना में पुलिस पदाधिकारी के बयान पर मामले की प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. जिसमे चिमनी के संचालक तेतरी निवासी विजय सिंह सहित अन्य को नामजद किया गया है.

नवगछिया एसडीपीओ दिलीप कुमार ने बताया कि पुलिस की कार्रवाई चिमनी भट्ठा से कुल 76 कार्टून से कुल 682.5 लीटर विदेशी शराब बरमाद किया गया है. इस दौरान एक अपाची मोटरसाइकिल बीआर 10 एसी 6131, एक हीरो होंडा मोटरसाइकिल बीआर 39 एफ 1606 एवं एक ऑल्टो कार बीआर 11 ए एस 7262 को जब्त किया गया है. एसडीपीओ ने बताया की घटना स्थल से बरामद हुए वाहन किन लोगों के है पुलिस द्वारा इसका भी पता लगाया जा रहा है.

उन्होंने कहा कि गुप्ता सूचना मिली थी कि तेतरी में भाड़ी मात्रा में विदेशी शराब का स्टॉक तेतरी में किया जा रहा है. सूचना मिलने पर पुलिस टीम द्वारा मौके पर कार्रवाई की गई. पुलिस के द्वारा की गई कार्रवाई में पुलिस को सफलता मिली. उन्होंने कहा कि शराब कारोबारी की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस छापेमारी कर रही है.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *