भागलपुर :  शादी का झांसा देकर किशोरी के साथ एक सिपाही ने पटना से लेकर समस्तीपुर, दलसिंह सराय व बरौनी में यौन शोषण किया। किशोरी का जब गर्भ ठहरा तो सिपाही ने धोखे से दवा खिलाकर गर्भपात करा दिया। किशोरी बांका जिले के रजौन के एक विद्यालय की इंटरमीडिएट की छात्रा है।

वह भागलपुर के एक मोहल्ले में रहती है। जबकि सिपाही वीरेंद्र वर्तमान में पुलिस केंद्र समस्तीपुर में ट्रेनिंग ले रहा है। अब सिपाही का मोबाइल स्वीच ऑफ बता रहा है। सिपाही के खिलाफ किशोरी ने रेंज डीआइजी विकास वैभव से न्याय की गुहार लगाई है। डीआइजी श्री वैभव ने किशोरी को न्याय का आश्वासन दिया है।

किशोरी के अनुसार डेढ़ साल पहले जितेंद्र नामक युवक ने उसका मोबाइल नंबर लिया और सिपाही को दे दिया। नंबर मिलने के बाद सिपाही बार-बार किशोरी को फोन करने लगा। इस बीच सैंडिस कंपाउंड में उससे मिलने लगा। शादी का झांसा देकर सैंडिस कंपाउंड में ही यौन शोषण किया।

इसके बाद अन्य शहरों में ले जाकर यौन शोषण करता रहा। शादी की बात पर आरोपित ने उसकी पिटाई भी की। रेंज डीआइजी ने इस मामले की जांच के लिए इंस्पेक्टर को निर्देश दिया है। उन्होंने कहा है किशोरी को न्याय मिलेगा।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *