कलकत्ता में आंखें चार हुईं, प्यार हुआ और जाति-धर्म मजहब की दीवारें गिरा दोनों ने साथ रहने का फैसला किया।फिर सभी हदें पार कर प्रेमी संग जीवन जीने का ख्वाब देखने वाली प्रेमिका गर्भवती हुई तो प्रेमी धोखा देकर फरार हो गया और अपने घर सिवान पहुंच गया।

प्रेमी की तलाश में प्रेमिका उसके घर सिवान पहुंच गई तो पता चला कि उसका प्रेमी तो नौकरी करने सऊदी अरब चला गया है। प्रेमिका ने थाने जाकर रो-रोकर अपनी दास्तां सुनाई जिसके बाद महिला थानाध्यक्ष की कार्रवाई पर वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए गर्भवती प्रेमिका का सऊदी अरब में रह रहे प्रेमी से निकाह कराया गया।

घटना सिवान जिले के हुसैनगंज थानाक्षेत्र की है जहां पुलिस ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से प्रेमी युगल की शादी कराई। प्रेमी मुस्लिम है तथा  प्रेमिका पंजाबी, लेकिन अब दोनों पति-पत्नी हो गए हैं।

जानकारी के अनुसार मचकना गांव निवासी जावेद खां को कोलकाता प्रवास के दौरान मम्पी कौर से प्यार हो गया। सभी हदें पार करने के बाद जब प्रेमिका के गर्भवती होने की बात पता चली तो जावेद फरार होकर सिवान आ गया। उसकी तलाश में मम्पी कौर उसके गांव मचकना पहुंची तो पता चला कि जावेद नौकरी करने सऊदी अरब चल गया है।

उसने महिला थानाध्यक्ष मंजू सिंह को आपबीती सुनाई। महिला थानाध्यक्ष मचकना पहुंची और घर वालों को सारी बातें बताई। परिजन ने सऊदी में रह रहे जावेद से फोन पर बात की। इसके बाद निकाह के लिए राजी हो गए।

महिला थानाध्यक्ष के साथ जावेद की मां एवं अन्य परिजन हुसैनगंज थाने पहुंचे। थाने में काजी ने लड़की का धर्म परिवर्तन कर नाम आमना खातून रख दिया। वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से दोनों का निकाह कराया गया। इसके बाद लड़की ससुराल चली गई।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *