भागलपुर : कुमार स्मृति, तिलकामांझी थाना क्षेत्र के पटलबाबू रोड स्थित मल्टी स्टोर बिल्डिंग गणपति काॅम्प्लेक्स के फर्स्ट फ्लोर पर मौजूद वुमेन्स शॉप बुटिक में शॉट सर्किट की वजह से आग लग गयी. देखते ही देखते दुकान का अगला आधा हिस्सा जल कर राख हो गया. मौके पर पहुंची अग्निशमन की एक छोटी और एक बड़‍ी दमकल गाड़ियों और आसपास के दुकानों में मौजूद आठ फायर एक्सिटिंग्विशर सिलिंडर की मदद से आग पर काबू पाया गया. बताया जा रहा है कि दुकान में मौजूद एसी और बिजली के मीटर के पास शॉट सर्किट हुआ था.


नवगछिया न्यूज़ WhatsApp Group

बुटिक के मालिक किशन जायसवाल ने बताया कि हर रोज की तरह दोपहर के वक्त वह बुटिक की शटर गिरा कर अपनी बेटी भव्या को घर लाने के लिये माउंट असीसी स्कूल गये थे. कुछ देर बाद जब वे लौटे तो दुकान दुकान के बाहर भीड़ देख सचेत हो गये. दुकान की तरफ बढ़ने पर उन्होंने देखा कि उनके ही बुटिक के भीतर से धुआं निकल रहा था.


जिसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से पहले ट्रांसफॉर्मर से लाइट काट दी गयी. उसके बाद उन्होंने दुकान के शटर में लगे ताले को खोला. शटर खोलते ही दुकान के भीतर से आग की तेज लपटें दुकान के बाहर निकलने लगी. वहीं अग्निशमन दल ने मौके पर पहुंच कर शटर के भीतर लगे शीशे के दरवाजे को तोड़ दिया और भीतर घुसकर आग बुझाया. इस दौरान बुटिक संचालक की पत्नी रंजीता जायसवाल का रो रोकर बुरा हाल था. लोगों का कहना था कि समय रहते आग पर काबू पा लिया गया. देर होने पर उक्त बिल्डिंग में बड़ा हादसा हो सकता था.

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Kulisbet giriş
Kulisbet güncel giriş
kralbet
Dinamobet
Dinamobet
Madridbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Matbet
Matbet
Verified by MonsterInsights