बूढ़ानाथ मंदिर परिसर में 20वां नौ दिवसीय श्रीरामचरितमानस नवाहपरायण पाठ व श्रीराम कथा का आयोजन 28 अक्टूबर से 5 नवम्बर तक होगा। कार्यक्रम का अायोजन श्रीराम कथा ज्ञान यज्ञ समिति एवं बाल हनुमान सेवा ट्रस्ट कर रहा है। कार्यक्रम के मुख्य संरक्षक काशी के बाल व्यास पंडित विजय शंकर चतुर्वेदी होंगे।

अायोजन समिति के संयोजक अभ्युदय दत्ता ने बताया कि पंडित विजय शंकर चतुर्वेदी शुक्रवार सुबह फरक्का से भागलपुर पहुंच रहे हैं। उनके साथ काशी से 41 और भागलपुर से 14 पंडितों की टीम प्रतिदिन नवाहपरायण पाठ में शरीक होंगे। सुबह 7 बजे से नवाहपरायण पाठ, दोपहर 1 बजे हवन-यज्ञ और प्रतिदिन शाम 5 बजे से श्रीराम कथा का आयोजन होगा। कार्यक्रम में बनारस के मानस भास्कर पंडित विद्यासागर महाराज, ओमप्रकाश पांडेय, जयप्रकाश चौबे और देवरिया की मानस माधुरी कुमकुम मिश्रा सहित अन्य विद्वानों का प्रवचन होगा।

काशी के महंत उपेंद्र चतुर्वेदी ने बताया कि यहां से अशोक तिवारी, दिवाकर पांडेय, रवि तिवारी, गणेश पांडेय, घनश्याम गोस्वामी, गोपाल शुक्ला, सुधीर मिश्रा सहित अन्य पंडित भी शामिल होंगे। आयोजन को सफल बनाने में धरनीधर मिश्रा, श्याम घोष, निर्मल चन्द्र झा, दीपक घोष, अभय कुमार घोष, केशरी सिंह, प्रभुदयाल टिबड़ेवाल, चंदन कर्ण, अरविंद सिन्हा, विनय सिन्हा, प्रणव दास, शंभुनाथ तिवारी, वंदना सिन्हा, अमरनाथ मिश्रा आदि जुटे हैं।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *