कहते हैं प्यार में न उम्र की सीमा होती है और न ही समाज का कोई बंधन। प्यार में डूबे जोड़े को केवल अपना साथी नजर आता है। एक-दूसरे को पाने के लिए फिर वो किसी भी हद को पार करने से गुरेज नहीं करता। ऐसा ही एक मामला भागलपुर से सामने आया है। यहां दो बच्चों की मां ने पति को छोड़कर अपने प्रेमी से शादी कर ली है।
Total Downloads: 165
यह मामला जिले के सुलतानगंज का है। जहां पति ने दिल पर पत्थर रखकर अपने ही हाथों से अपनी पत्नी की शादी उसके प्रेमी से करवाई है। जानकारी के अनुसार, लगभग आठ साल पहले खगड़िया जिले की सपना कुमारी की शादी सुल्तानगंज के उत्तम कुमार से हुई थी। दोनों के बीच सबकुछ ठीक चल रहा था। दोनों के दो बच्चे भी हैं।

कुछ समय बाद पत्नी को अपने मोहल्ले के रहने वाले राजू से प्यार हो गया। दोनों में धीरे-धीरे नजदीकियां बढ़ीं। पति को जब इसके बारे में पता चला तो उसने पहले अपनी पत्नी को समझाने की काफी कोशिश की लेकिन विफल रहा। इसके बाद नाइट कर्फ्यू के दौरान पति ने अपनी पत्नी की शादी उसके प्रेमी से करवा दी। इस मामले की सोशल मीडिया पर काफी चर्चा हो रही है।

