भागलपुर : भागलपुर पर रेलवे मेहरबान दिख रहा है। दीपावली और छठ में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए भागलपुर-आनंद विहार टर्मिनल के बीच दो जोड़ी स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। स्पेशल ट्रेन भागलपुर-आनंद विहार टर्मिनल के बीच पांच-पांच फेरे लगाएगी। दोनों ट्रेनों से भागलपुर सहित मुंगेर और जमालपुर के यात्रियों को काफी सहूलियत होगी। रेलवे की ओर से इसकी अधिसूचना और टाइम टेबल जारी कर दी गई है। दोनों ट्रेनों में आरक्षण भी शुरू हो गया है। ट्रेन संख्या 04456 डाउन आनंद विहार टर्मिनल से 13 और 17 को चलेगी। यह ट्रेन रात 11.55 बजे चलेगी और अगले दिन रात 9.40 बजे भागलपुर पहुंचेगी।

वहीं, भागलपुर से ट्रेन संख्या 04455 15 और 19 को चलेगी। यहां से रात 12.20 में खुलेगी और अगले दिन रात 10.30 बजे आनंद विहार टर्मिनल पहुंचेगी। इस ट्रेन का ठहराव किऊल और जमालपुर में दिया गया है। इसी तरह ट्रेन संख्या 04472 आनंद विहार टर्मिनल से 18 नंवबर तक गुरु और मंगलवार को दिन के 11 बजे सुबह चलेगी और अगले दिन सुबह 8.30 बजे भागलपुर पहुंचेगी। जबकि ट्रेन संख्या 04471 भागलपुर से 13, 16 और 19 नंवबर को 12.45 बजे चलेगी और आनंद विहार टर्मिनल अगले दिन 9.45 बजे पहुंचेगी। इस ट्रेन का ठहराव पटना और भागलपुर के बीच मोकामा, किऊल और जमालपुर में भी दिया गया है। भागलपुर से दो स्पेशल टे्रन चलने के निर्णय पर मालदा रेल मंडल के डीआरयूसीसी सदस्य अभिषेक जैन ने रेल मंत्री, बोर्ड के चेयरमैन, पूर्व रेलवे के महाप्रबंधक और डीआरएम को बधाई दी है।

सुजीत कुमार नए एडीआरएम, एसके भगत की विदाई

रेलवे ने बोर्ड ने देश के सभी जाने से अधिकारियों को एक-दूसरे जोन और मंडल में तबादला किया है। इसमें मालदा रेल मंडल के अपर रेल मंडल प्रबंधक (एडीआरएम) एसके भगत भी शामिल हैं। इनका भी रेलवे ने तबादला कर दिया है। इनकी जगह पर सुजीत कुमार को नया एडीआरएम बनाया है। एसके भगत करीब दो साल मालदा रेल मंडल में एडीआरएम के पद पर रहे।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

deneme bonusu