जीरोमाइल बाइपास फ्लाईओवर के पास पिकअप गाड़ी से पकड़ी गई शराब की खेप झारखंड से नवगछिया लाई जा रही थी। पुलिस ने शराब के साथ चालक मधेपुरा के सिंहेश्वर, मनोहरा गांव निवासी जितेंद्र कुमार और उसके सहयोगी सहरसा के सौर बाजार, बैजनाथपुर निवासी अभिषेक कुमार को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने पिकअप से 432 बोतल विदेशी और 13790 पाउच देसी शराब जब्त की है।

दोनों शराब की कुल मात्र 2920 लीटर है। शराब को पिकअप पर भूसे के बीच में छिपाकर रखी गई थी। यह जानकारी एसएसपी आशीष भारती ने शुक्रवार को प्रेसवार्ता में दी।

सूचना पर गठित की थी विशेष टीम : एसएसपी ने बताया कि सूचना मिली थी की झारखंड से शराब की खेप नवगछिया लाई जा रही है। इसके बाद सिटी डीएसपी राजवंश सिंह के नेतृत्व में टीम गठित की गई। जिसमें जीरोमाइल थानेदार राजरतन, बरारी इंचार्ज सुनील कुमार झा और सबौर थानेदार अजय कुमार अजनबी को शामिल किया गया।

स्थानीय शराब तस्करों के बारे में दी है जानकारी : जितेंद्र और अभिषेक ने स्थानीय कई शराब तस्करों के बारे में जानकारी दी है। भागलपुर पुलिस ने मधेपुरा और सहरसा पुलिस से भी संपर्क किया है। जिस पिकअप से शराब पकड़ी गई है। वह अजरुन प्रसाद के नाम से पंजीकृत है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *