भागलपुर : बिहार के भागलपुर जिले में ड्रग्स माफियाओं (Drugs mafia in Bhagalpur district) का बोलबाला है. माफियाओं के खिलाफ पुलिस लगातार जांच अभियान चला रही है. इसी कड़ी में पुलिस महकमे के द्वारा भागलपुर जिले के लोदीपुर थाना क्षेत्र में छापेमारी की गई. एसएसपी बाबूराम (Bhagalpur Ssp Baburam) ने गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस उपाधीक्षक (विधि व्यवस्था) डॉ. गौरव के नेतृत्व में थानाध्यक्ष लोदीपुर और पुलिसकर्मी को छापेमारी करने भेजा. भागलपुर पुलिस की टीम ने अवैध रूप से गांजा, नशीले पदार्थ का कारोबार करने वाले के विरुद्ध छापेमारी की. छापेमारी के क्रम में अवैध रूप से गांजा, नशीले पदार्थ एवं बेचे गये नशीले पदार्थों से मिले नगद रुपये बरामद किये गये हैं.
Total Downloads: 165
छापेमारी में क्या हुआ बरामद : गिरफ्तार हुए आरोपियों में बवरगंज थाना क्षेत्र निवासी राजेश दास, चौधरी डीह के मनीष कुमार, कमल नगर के मनीष कुमार,कोहडा थाना के लालू मंडल व हीरालाल मंडल को पुलिस ने गिरफ्त में लिया है. आरोपियों के पास 70 ग्राम गांजा, 3 ग्राम के 5 पुड़िया स्मैक बरामद हुए. नशीले पदार्थों को बेचने पर मिले ₹23050 भी बरामद हुए. दो मोटरसाइकिल व 4 मोबाइल भी पुलिस ने बरामद किया.
बरामद किये गये सामानों की जानकारी देते हुए इंस्पेक्टर राजेश कुमार ने बताया गया कि ड्रग्स माफियाओं के खिलाफ छापेमारी अभियान पूरे जिले में चलाई जाएगी. बता दें कि बिहार के भागलपुर के युवाओं में गांजा और ब्राउन शुगर ( Brown Sugar For Youth Of Bhagalpur) जैसे पदार्थों का प्रचलन ज्यादा बढ़ गया है. इसी कारण से पुलिस लगातार जांच अभियान चला रही है. ब्राउन शुगर सप्लायर को पकड़ने की कोशिश कर रही है. पुलिस ने कई लोगों को ब्राउन शुगर बेचने के कारोबार में गिरफ्तार कर जेल भी भेजा है. शहर के खासकर युवाओं में ऐसे नशे की आदत ज्यादा बढ़ गई है.

