भागलपुर पोस्ट ऑफिस परिसर में प्राइवेट सफाई कर्मी की हत्या कर दी गई। गुरुवार सुबह लाश मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गया है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर जोगसर थाना पुलिस पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मृतक की पहचान बरारी थाना क्षेत्र के बड़ी खंजरपुर के मिश्रा टोली के निवासी 60 वर्षीय फुचो मडंल उर्फ सजंय मंडल के रूप में हुई। मृतक की पत्नी मंजू देवी ने बताया कि जोगसर थाना क्षेत्र जिला परिषद कार्यालय स्थित पोस्ट ऑफिस में प्राइवेट सफाई कर्मी के रूप में उसका पति फुचो मंडल करीब चार साल से काम करते थे।

गुरुवार रात में पोस्ट आफिस के बरामदे पर सोया हुआ था। अपराधियों ने ईंट से कूच-कूचकर उसे मौत के घाट उतार दिया। इधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मोबाइल से खुल सकता है हत्या का राज

बेखौफ अपराधियों ने प्राइवेट सफाई कर्मी की हत्या कर उसका मोबाइल भी गायब कर दिया। हालांकि, अभी तक हत्या किस कारण से हुई, ये स्पष्ट नहीं हो सका है। मामले को लेकर पुलिस मृतक के मोबाइल की CDR ले आधार पर हत्याकांड के शामिल अपराधियों तक पहुंचने में जुटी हुई है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *