भागलपुर में मां काली की प्रतिमा विसर्जन के दौरान जमकर मारपीट और तोड़फोड़ हुई। इस हादसे में डीजे और ट्रैक्टर गाड़ी को हमलावरों ने क्षतिग्रस्त कर दिया। मारपीट में चार लोग घायल बताए जा रहे। उन्हें इलाज के लिए भागलपुर के मायागंज अस्पताल में भर्ती कराया गया।
Total Downloads: 313
घटना की सूचना मिलते ही मौके सिटी एएसपी शुभम आर्य और कई थाने की पुलिस पहुंचकर मामला को शांत कराया। घटना के बाबत लोगों ने बताया कि इशाकचक थाना क्षेत्र के भीखनपुर गुमटी नम्बर एक और भीखनपुर 12 नम्बर गुमटी बढ़ई टोला के बीच प्रतिमा आगे पीछे करने को लेकर कोयला डिपू बस स्टैंड के समीप जमकर लाठी डंडे चला।
विसर्जन में शामिल लोगों ने बताया कि अचानक 15 से 20 से ज्यादा की संख्या में लोग आए और हमला कर दिया, वही मामले को लेकर सिटी एएसपी शुभम आर्य ने बताया कि मारपीट में दो लोग जख्मी हुए है जिसको इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है और मामले में संलिप्त लोगो की पहचान कर आवश्यक करवाई करने की बात कही है।

अब सवाल उठता है कि भागलपुर शहरी इलाकों में मां काली की प्रतिमा को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन ने विषर्जन शोभायात्रा में जिला बल से लेकर पारा मिलेट्री फोर्स के साथ अधिकारियो को भी तैनात की गई थी ,इसके बाबजूद भी जमकर दो गुटों के बीच करीब आधे घण्टे तक लाठिडण्डे और तोड़फोड़ चलते रहा ।
