प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर शुक्रवार को भागलपुर के गौशाला प्रांगण में 71 कुंडीय हवन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शाम में भाजपा महिला मोर्चा द्वारा गंगा आरती किया गया। इसके अलावा टीकाकरण, स्वास्थ्य शिविर ,भंडारा, वस्त्र वितरण आदि कार्यक्रम आयोजित किया गया। बिहार सरकार के राजस्व एवं भूमि सुधार सह भागलपुर के प्रभारी मंत्री रामसूरत कुमार ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री गरीबों और वंचितों का विशेष चिंता करते हैं। यह सबके लिए प्रेरणा की बात है।

इसलिए पार्टी द्वारा समाज के अंतिम व्यक्ति को सम्मान देने का काम किया गया। भाजपा के बिहार एवं झारखंड के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेंद्रनाथ ने कहा कि हमारी संस्कृति सदैव उत्सवों में लोगों को जोड़ने और सम्मान देने की रही है। भाजपा जिला अध्यक्ष रोहित पाण्डेय ने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ता प्रधानमंत्री के स्वस्थ,दीर्घायु एवं यशस्वी होने की कामना को लेकर हवन किए। जिसमें गुरुधाम के अलावा बुढ़ानाथ मंदिर से जुड़े सभी पंडितों ने मंत्रोचार किया। 71 हवन कुंड के पास पंडित एवं पार्टी के कार्यकर्ता यजमान बनकर हवन कार्यक्रम में शामिल हुए। जिसमें समाज के हर वर्ग के लोगों को शामिल किया गया।

71 किलो के लड्डू का वितरण, काटकर कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को खिलाया

71 किलो का लड्डू पार्टी के कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को काटकर खिलाया। शुक्रवार की सुबह में खलीफाबाग चौक स्थित लगे प्रदर्शनी का उद्घाटन किया गया। इस मौके पर विधायक पवन यादव,विधायक इंजीनियर शैलेंद्र,विधान पार्षद डॉ एनके यादव,प्रदेश कार्यसमिति सदस्य प्रीति शेखर,पवन मिश्रा,दीपक शर्मा आदि उपस्थित थे। शाम में महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष श्वेता सिंह के नेतृतव में गंगा आरती और 571 दीप जलाये गये।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *