भागलपुर : एसएसपी आशीष भारती के निर्देश पर डीएसपी (मुख्यालय) द्वारा एक व्हाट्सअप ग्रुप बनाया गया है। ग्रुप का नाम साइबर सेनानी सेल भागलपुर रखा गया है। इस ग्रुप का मकसद भागलपुर में अमन, चैन, एकता, भाईचारा, सहिष्णुता, सामाजिक सद्भाव आदि बनाए रखने में पुलिस प्रशासन को सहयोग करना है। सामाजिक सद्भाव बिगाडऩे वाली खबर और असामाजिक तत्वों की जानकारी पुलिस को उपलब्ध कराने में यह ग्रुप मददगार होगा।


नवगछिया न्यूज़ WhatsApp Group

एडमिन ने कहा कि ग्रुप के सभी सदस्य एक सजग और प्रगतिशील नागरिक होने के नाते अपनी नैतिक जिम्मेवारी को निभाएं। ग्रुप में भागलपुर के कई पुलिस अधिकारियों को भी शामिल किया गया है। अधिक से अधिक लोगों को ग्रुप से जोड़ा जा रहा है। ग्रुप एडमिन में एसएसपी के अलावा डीएसपी मुख्यालय सहित कई पदाधिकारियों को रखा गया है। व्हाट्सअप ग्रुप के प्रोफाइल में एसएसपी ऑफिस के मुख्य द्वार की तस्वीर लगाई गई है। ग्रुप बनाने के बाद एसएसपी भागलपुर ने पोस्ट किया है कि सभी साइबर सेनानी समय-समय पर सामाजिक सद्भाव बिगाडऩे वाली सूचना को इस ग्रुप में डालें ताकि सूचना उपरान्त त्वरित कार्रवाई की जा सके। इससे सेफ भागलपुर और स्मार्ट सिटी बनाने में सहायता मिलेगी। गौरतलब है कि व्हाट्सअप ग्रुप दो सितंबर को बनाया गया है।

डीएसपी मुख्यालय ने अपने पोस्ट में ग्रुप के सदस्यों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि भागलपुर पुलिस द्वारा यह ग्रुप बनाया गया है जिसका उद्देश्य साइबर अपराध और सोशल मीडिया के द्वारा फैलाये जा रहे अपराध को रोकना और शांति व्यवस्था कायम करना है। उन्होंने व्हाट्सअप ग्रुप के सदस्यों से अपील किया है कि अफवाह और धार्मिक भावना को ठेस पहुंचाने वाले मैसेज को ग्रुप में पोस्ट करें। इधर, व्हाट्सअप ग्रुप बनाने के बाद कई सदस्यों ने भागलपुर पुलिस का इसे स्वागत योग्य कदम बताया है। साथ ही लोगों ने इस मुहिम की सराहना करते हुए सकारात्मक सहयोग की बात कही।

साइबर सेनानी सेल व्हाट्सअप ग्रुप के एक सदस्य राजीव गांधी स्टडी सर्कल बिहार के संयुक्त समन्वयक व सामजसेवी डॉ. दीपक कुमार दिनकर ने भागलपुर पुलिस के इस मुहिम की सराहना करते हुए पोस्ट किया कि भागलपुर पुलिस का यह प्रयास सामाजिक सौहार्द और सद्भाव स्थापित करने में मिल का पत्थर साबित होगा। धार्मिक आस्था को ठेस पहुंचाने वाले असामाजिक तत्वों से निपटने में यह सेल काफी मददगार होगा। इसके लिए सामाजिक सरोकार और समरसता लाना जरूरी है। उन्होंने एसएसपी के इस प्रयास की भूरी-भूरी प्रशंसा की।

हालांकि, ग्रुप बनाये जाने के बाद कुछ सदस्य गुड मॉर्निंग, गुड इवीनिंग सहित स्टिकर आदि पोस्ट कर रहे थे। जिसे ग्रुप एडमिन ने इस तरह का पोस्ट नहीं करने की अपील की। एडमिन ने ग्रुप के सभी सदस्यों से केवल विधि-व्यवस्था और सामाजिक सदभाव बनाये रखने से संबंधित खबरों और सूचनाओं को ही डालने की अपील की

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Kulisbet giriş
Kulisbet güncel giriş
kralbet
Dinamobet
Dinamobet
Madridbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Matbet
Matbet