भागलपुर. भागलपुर जिले के पीरपैंती के इशीपुर थाना क्षेत्र के श्रीनगर गांव में प्रेम-प्रसंग में अपराधियों ने एक युवक की गला रेतकर हत्या कर दी। रविवार की देर रात तीन अपराधी खिड़की से घर में घुसे और आंगन में अपनी मां के साथ सो रहे युवक अनिमेष कुमार पांडेय (21) पर हमला कर दिया। इस दौरान बीच-बचाव करने गई युवक की मां गौरी देवी पर हथियार से हमला कर घायल कर दिया। जिससे गौरी देवी का बायां हाथ जख्मी हो गया।

अनिमेष की मां जख्मी अवस्था में चिल्लाने लगी। शोर होने पर पकड़े जाने के भय से अपराधी आंगन में युवक को अधमरा छोड़कर फरार हो गए। इसके बाद घर के बाहर दरवाजे पर सो रहे अनिमेष के पिता विनोद पांडेय आंगन में पहुंचे तो देखा कि खून से लथपथ बेटा बिस्तर पर तड़प रहा था। कुछ देर बाद वहां आसपास के लोग इकट्ठा हो गए और घायल अनिमेष को इलाज के लिए पीरपैंती रेफरल अस्पताल लेकर गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घायल गौरी देवी को बेहतर इलाज के लिए मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया। इधर, मामले में पुलिस गांव के एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। इशीपुर थानाध्यक्ष थानाध्यक्ष पंकज कुमार झा ने अस्पताल पहुंचकर इलाजरत घायल महिला से घटना के बारे में पूछताछ की।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *