पढ़ाई में कमजोर बता एक्सट्रा क्लास देने के नाम पर एक टीचर (निजी शिक्षक) द्वारा नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ व अश्लील हरकत करने का मामला प्रकाश में आया है। शिक्षक की करतूत की शिकायत करने गये पीड़ित के माता-पिता के साथ आरोपी शिक्षक द्वारा धक्का-मुक्की व मारपीट भी की गयी। मामला मधुसूदनपुर थाना क्षेत्र का है।
Total Downloads: 189
मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी टीचर के द्वारा छात्रा के साथ करीब सप्ताहभर से गलत नीयत से अश्लील हरकत किया जा रहा था। शुक्रवार को तो आरोपी ने छात्रा के साथ अश्लील हरकत की हद ही पार कर दी।
किसी तरह पीड़ित छात्रा ने खुद को आरोपी शिक्षक के चंगुल से छुड़ाकर घर पहुंची और घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी। बेटी की आपबीती सुनकर जब उसके माता-पिता आरोपी के कोचिंग सेंटर पर जाकर घटना की शिकायत की तो आरोपी ने छात्रा के माता-पिता के साथ गालीगलौज और धक्का-मुक्की करने लगा।

विरोध करने पर आरोपी शिक्षक ने अपने 8 से 10 सहयोगियों को बुलाकर छात्रा के माता-पिता के साथ मारपीट भी की। शुक्रवार रात मधुसूदनपुर थाने में छात्रा ने आरोपी टीचर समेत चार-पांच अज्ञात पर केस दर्ज कराया।
इधर, इस घटना से छात्रा सहित उसका पूरा परिवार डरा-सहमा हुआ है। छात्रा के परिजनों ने पुलिस से आरोपी के खिलाफ कार्रवाई व सुरक्षा की गुहार लगाई है। वहीं इस संदर्भ में जब आरोपी शिक्षक के मोबाइल पर संपर्क किया गया तो उसका मोबाइल स्विच ऑफ आ रहा था।

