भागलपुर : बगैर हेलमेट पहने स्कूटी चालक को रोकना पुलिस को महंगा पड़ गया। स्कूटी चालक और उसके साथियों ने महिला सिपाही शालिनी कुमारी के साथ अभद्रता की। सहायता के लिए आए टैफिक सिपाही सूर्य संगम कुमार को भी पीट दिया और चलते बने। घटना घूरन पीर बाबा स्थान के समीप शनिवार दोपहर को घटी। हमलावरों की तस्वीर सीसीटीवी में कैद हो गई है। ट्रैफिक डीएसपी र} किशोर झा ने कहा कि आरोपितों की पहचान की जा रही है। बरारी पुलिस चौकी में अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि चौक पर पुलिस बाइक सवारों के हेलमेट चेक कर रही थी। इसी दौरान एक बिना हेलमेट स्कूटी सवार युवक को महिला सिपाही ने हाथ देकर रोका। वह काली शर्ट पहने हुए था। स्कूटी रोकते ही वह महिला सिपाही पर भड़क गया। कहा कि उसके स्कूटी के अंदर हेलमेट है, लेकिन महिला सिपाही ने उसे नहीं जाने दिया। इसी विवाद में उसने महिला सिपाही के साथ अभद्रता की। वहां मौजूद ट्रैफिक सिपाही सूर्य संगम कुमार पहुंचे। उन्होंने जब युवक को रोका तो वह वहां मौजूद अपने साथियों के साथ सिपाही से उलझ गए और कुछ लोगों के साथ मिलकर उनकी पिटाई कर दी।

आधे घंटे तक रही जाम की स्थिति, परेशान रहे लोग

सिपाही को पिटता देख वहां मौजूद अन्य जवान व अफसर पहुंचे। उन लोगों ने मारपीट कर रहे युवकों को पकड़ना चाहा, लेकिन सभी तिलकामांझी की तरफ भाग निकले। पुलिस और युवकों के बीच विवाद को लेकर घूरन पीर बाबा चौक पर करीब आधे घंटे तक जाम की स्थिति बनी रही। चौक पर चारों ओर वाहनों की कतार लग गई।

चला सघन चेकिंग अभियान

घटना के बाद चौक पर डीएसपी ट्रैफिक के नेतृत्व में सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान बगैर हेलमेट व कागजात के दो दर्जन से ज्यादा वाहनों की जांच की गई। ट्रैफिक पुलिस ने चौक पर 28 वाहनों से करीब साढ़े 32 हजार और जोगसर चौकी ने 10 वाहनों से 10 हजार रुपये वसूले। चेकिंग के दौरान कई पुलिस वालों, सरकारी कर्मियों के वाहनों का भी चालान काटा गया। चेकिंग में जोगसर इंचार्ज विश्वबंधु कुमार, ट्रैफिक दारोगा र¨वद्र कुमार भी दल बल के साथ मौजूद थे।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *