भागलपुर, डीएम ने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों (बीईओ) को निर्देश दिया कि वे नियंत्रणाधीन विद्यालयों का नियमित निरीक्षण करें और रिपोर्ट जिला शिक्षा पदाधिकारी को करें। निरीक्षण के दौरान स्कूलों में मौजूद सुविधाओं के अलावा चल रही योजनाओं की भी अद्यतन स्थिति का बयां रिपोर्ट में करेंगे। बीईओ मध्याह्न भोजन योजना (एमडीएम) की गुणवत्ता की जांच रिपोर्ट भी जमा करने को कहा गया है।

कस्तूरबा स्कूलों में रिक्त पदों को भरने का लक्ष्य

डीएम सुब्रत कुमार सेन ने मंगलवार को शिक्षा विभाग द्वारा संचालित योजनाओं एवं कार्यों की विस्तृत समीक्षा की। समीक्षा में वर्तमान सत्र में कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में रिक्ति के विरुद्ध नामांकन की अद्यतन स्थिति की जानकारी ली गई। इसमें बिहपुर, गोपालपुर सहित कुछ अन्य प्रखंडों में नामांकन की प्रगति अपेक्षा अनुरूप नहीं पाने पर बीईओ को लक्ष्य के अनुरूप नामांकन कराने के निर्देश दिए गए। डीएम ने कहा कि कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय सहित अन्य नियंत्रणाधीन सरकारी विद्यालयों में गुणवतापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करना, विद्यालयों का सम्यक एवं समुचित संचालन सुनिश्चित कराना, विद्यालय प्रबंधन के साथ-साथ संबंधित प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी का भी उत्तरदायित्व है। समीक्षा क्रम में संबंधित विद्यालय प्रबंधन को आगामी दस दिनों में त्रुटियों व कमियों के निवारण को दूर करने के निर्देश दिए गए।

स्मार्ट कक्षा का फोटो भेजेंगे एचएम

उन्नयन बिहार अंतर्गत आच्छादित 283 विद्यालयों में से 279 विद्यालयों में स्मार्ट कक्षा के संचालन पर कहा कि शेष स्कूलों में भी इसे पूर्ण करें और संचालित कक्षाओं का फोटो भी उपलब्ध कराएं। समीक्षा में संचालित सभी सरकारी विद्यालयों में चापाकल, शौचालय के सतत कार्यशीलता एवं एमडीएम के सुव्यवस्थित गुणवतापूर्ण संचालन के लिए आवश्यक कार्रवाई का निर्देश दिया गया।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *