ब्लड कैंसर से पीड़ित दस वर्षीय बेटे के इलाज के लिए पिता ने साढ़े चार लाख रुपए में एक कट्ठा जमीन बेच दी। लेकिन प|ी ने पति के सारे अरमानों पर पानी फेरते हुए उसमें से ढाई लाख रुपए बक्से का ताला तोड़कर निकाल लिया और बेटे के साथ प्रेमी संग फरार हो गई। इसे लेकर नगर परिषद के एक मोहल्ले में रहने वाले पीड़ित पति ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है। पीड़ित महिला के पति ने बताया कि मैं मजदूरी कर घर-गृहस्थी चलता हूं।

कुछ माह पहले मेरे दस वर्षीय बड़े पुत्र की तबीयत बिगड़ने पर उसे मायागंज अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डाक्टर ने उसे ब्लड कैंसर होने की जानकारी दी। इसके बाद उसका इलाज कराने के लिए अपने हिस्से का एक कट्ठा जमीन साढ़े चार लाख रुपए में बेच दिया। रुपए बक्से में रख दिया। बेटे को पटना ले जाने की तैयारी ही कर रहे थे। इससे पूर्व प|ी 22 अक्टूबर को बक्से का ताला तोड़कर ढाई लाख रुपए निकाल बीमार बेटे को साथ ले घर से निकल गई।

पति ने बताया कि पहले तो हमे लगा कि शायद बेटे को इलाज कराने ले गई है। लेकिन जब खोज-खबर लेने लगे तो प|ी भागलपुर स्थित जीरोमाइल थाना क्षेत्र के जोगीनपुर चौक निवासी राजा मंडल के साथ फरार हो गई है। और जब इसकी जानकारी आरोपी के बहनोई गोपी मंडल को दी तो वो हमे धमकी देने लगे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *