शहर में शनिवार काे माैसम का मिजाज बदला। दिन में निकली धूप से उमसभरी गर्मी का अहसास हुआ। गर्मी के साथ नमी में बढ़ोतरी हुई है। हालांकि शाम काे सूरज ढलते ही नर्मी अाई। लेकिन अब फिर माैसम में बदलाव दिखेगा। एक बार फिर बादल छाएंगे। गर्मी में बढ़ते ही उमस बढ़ने से बारिश के आसार हैं। माैसम विभाग की माने ताे आने वाले दिनों में अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री की बढ़त हाेगी। बिहार माैसम विज्ञान केंद्र के माैसम वैज्ञानिक डाॅ. एसके पटेल ने बताया, अगले 24 घंटे में शहर में बारिश की संभावना बन रही है। बादल गरजने अाैर वज्रपात की भी अाशंका है।

24 घंटे में अधिकतम तापमान में 3.7 अाैर न्यूनतम तापमान में 1.4 डिग्री की बढ़त हुई है। शनिवार का अधिकतम तापमान 39.4 व न्यूनतम 25 डिग्री रहा। शुक्रवार काे अधिकतम तापमान 35.7 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23.6 डिग्री था।

क्या है कारण

मौसम विभाग का कहना है कि पश्चिम बंगाल के मैदानी इलाके में सतह से 900 मीटर पर एक चक्रवर्तीय परिसंचालन बना हुअा है। इसके प्रभाव से बिहार के पूर्वी भागों में नमी अाएगी। इसके अलावा एक पूर्वी-पश्चिमी समुद्रीय तल से 0.9 किलोमीटर पर सेंट्रल मध्य प्रदेश से छत्तीसगढ़, झारखंड होते हुए असम तक बनी हुई है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *