n4n647e6d8d f81a 4f9a 8f22 30f740fedc58 jpg 80(1)

भागलपुर. बिहार के उद्योग मंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन एक दिवसीय दौरे पर हस्तकरघा व रेशम भवन भागलपुर पहुंचे। वहां उद्योग मंत्री ने मुख्यमंत्री उद्यमी हाट का निरीक्षण किया। साथ ही इलाके के सैकड़ों बुनकरों के बीच बुनियादी रिलिंग मशीन का वितरण किया। शुक्रवार को बिहार के उद्योगमंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन ने भागलपुर को करोड़ों की सैगात दी है। उन्होंने बताया कि भागलपुर में 40.10 करोड़ की लागत से बनने वाले सिपेट (CIPET) के वोकेशनल ट्रेनिंग सेंटर को स्वीकृति मिल चुकी है। इसके निर्माण और स्थापना के लिए प्रक्रिया तेजी से आगे बढ़ रही है। भागलपुर में बुनकरों की सुविधा के लिए डिजाइन स्टूडियो तैयार हो चुका है, जिसका जल्द उद्घाटन किया जाएगा। इसके साथ करीब 4 करोड़ की लागत के एक नया डायइंग हाउस (Dyeing House) भी यहां शुरू करने का प्रस्ताव आगे बढ़ाया जा चुका है।


नवगछिया न्यूज़ WhatsApp Group

250 महिलाओं को दी गई रीलिंग मशीन

उद्योग केंद्र में आयोजित कार्यक्रम में बिहार के उद्योग मंत्री ने 250 महिलाओं को बुनियाद रीलिंग मशीन दी। उन्होंने कहा कि अब महिलाएं और तेजी खुद के विकास के साथ भागलपुर का विकास करेंगी। वहीं उन्होंने कहा कि आज नवगछिया में 95 करोड़ की लागत से एथेनॉल प्लांट लगेगा। आज उद्योग मंत्री उसका भूमि पूजन किया। इसका 7.3 एकड़ जमीन पर निर्माण होगा। यह क्षेत्र के हर वर्ग के लिए वरदान साबित होगा। प्लांट लगने से करीब 250 लोगों को नौकरी मिलेगी। 60 हजार लीटर हर दिन एथेनॉलबनेगा।

भागलपुर में 8 करोड़ की लागत से प्रशिक्षण केंद्र

भागलपुर में 8 करोड़ की लागत से प्रशिक्षण केंद्र सह छात्रावास भी में खुलेगा, जिसमें उद्योग से संबंधित ट्रेनिंग दी जाएगी। भागलपुर में 8 करोड़ की लागत से प्रशिक्षण केंद्र सह छात्रावास भी में खुलेगा, जिसमें उद्योग से संबंधित ट्रेनिंग दी जाएगी। साथ ही भागलपुर में खादी मॉल भी खोला जाएगा, इसके लिए भी जमीन चिन्हित की जा रही है।

1ec67195 ce29 4669 9836 f365a9650bd9 80

25 साल से बकाया वेतन का भुगतान

नए वर्ष में भागलपुर आगमन पर बिहार स्पन सिल्क मिल के 352 कर्मियों को 25 साल से बकाया वेतन के भुगतान के रूप में 15.60 करोड़ की सौगात दी और भागलपुर वासियों को अन्य कई योजनाओं का भी तोहफा दिया। भागलपुर के इसी रेशम भवन में राज्य औद्योगिक विकास निगम लिमिटेड की इकाई बिहार स्पन सिल्क मिल के कर्मचारियों के लंबित वेतन भुगतान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बीएसएसम के 352 कर्मियों के बीच 15.60 करोड़ रुपए 8 साल का बकाया वेतन के रूप में एकमुश्त दिए गए और बाकी बचा वेतन भी उन्हें दिया जाएगा।

10 करोड़ की लागत से क्लस्टर

भागलपुर और बांका के 722 बुनकरों को दस दस हज़ार की कार्यशील पूंजी दी जा चुकी है और जल्द ही कुछ और बुनकरों को कार्यशील पूंजी दी जाएगी। भागलपुर के लोदीपुर में बुनकरों के लिए एक क्लस्टर पहले से ही स्वीकृत है। 10 करोड़ की लागत से अन्य कई क्लस्टर भी जल्द शुरू किए जाएंगे, जिनमें ज्यादा से ज्यादा बुनकरों को लाभ होगा।

16000 नए उद्यमियों से भागलपुर से सिर्फ 426

उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री उद्यमी योजना के तहत पूरे राज्य में 16000 नए उद्यमियों को दस-दस लाख रुपयों की सहायता के लिए चयनित किया गया है, जिसमें 426 लाभुक भागलपुर के हैं। उनकी ट्रेनिंग शुरू हो चुकी है। आज मैं वहां जाउंगा।

उद्योग मंत्री ने कहा कि जल्द ही राजकीय एसवाईएनए आयुर्वेदिक कॉलेज का जीर्णोद्धार होगा। नाथनगर स्थित राजकीय एस वाई एन ए आयुर्वेदिक कॉलेज का 100 करोड़ से ज्यादा की रकम से जीर्णोद्धार किया जाएगा। भागलपुर की पहचान कतरनी चुड़ा, रेशम, हथकरघा, मंजूषा शैली की पेंटिंग आदि के विकास के लिए उद्योग विभाग के माध्यम से काम कर रहे हैं।

भागलपुर को जोड़ने वाली सड़कों का काम

भागलपुर को जोड़ने वाली सड़कों की बेहतरी के लिए भी लगातार केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और बिहार सरकार के पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन से बातचीत जारी है। इसका भी काफी लाभ भागलपुर को मिलने वाला है। एनएच 80 के निर्माण के लिए भू अधिग्रहण का काम तेजी से हो इसके लिए लगातार वो जिलाधिकारी से जानकारी लेते रहते हैं तो अन्य राष्ट्रीय राजमार्ग को भी विस्तार देने के लिए भी गंभीर प्रयास जारी है।

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Kulisbet giriş
Kulisbet güncel giriş
kralbet
Dinamobet
Dinamobet
Madridbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Matbet
Matbet