भागलपुर जिले के औधोगिक थाना क्षेत्र के बाबूपुर गांव स्थित गंगा नदी में स्नान करने के दौरान दो दोस्त डूब गए। जिससे एक दोस्त को स्थानीय ग्रामीणों के द्वारा बचा लिया गया, तो वहीं एक दोस्त गंगा में डूब गया है घटना की सूचना मिलते ही मौके पर औधोगिक थाना पुलिस और एसडीआरएफ की टीम पहुंच कर रेस्क्यू ऑपरेशन कर रही।

वहीं घटना के बाबत बताया जा रहा है कि सबौर थाना क्षेत्र के ब्राम्हण टोला के निवासी भीष्म कुमार के 29 वार्षिय पुत्र साकेत भारती अपने दोस्त सूरज के कुमार झा के साथ बाबूपुर गांव स्थित गंगा स्नान करने गया था और पैर फिसल जाने से साकेत गहरे पानी मे चला गया जिसको सूरज बचाने के लिए गए तो सूरज भी डूबने लगा और डूबते स्थानीय ग्रामीणों ने देखा तो गंगा में तैर कर किसी तरह सूरज को बचा लिया।

लेकिन साकेत गंगा में डूब गया। मौके पर एसडीआरएफ इंस्पेक्टर गुणेश्वर मंडल अपने टीम के साथ पहुंचकर खोजबीन में जुट गया है। वहीं साकेत के परिजनों ने बताया कि साकेत गया में इंजीयरिंग कॉलेज के बीटेक का थर्ड यर का छात्र है घटना के बाद परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *